scriptभाजपा नागनाथ तो कांग्रेस सांपनाथ, नहीं होगी किसी भी सूरत में समझौता | BSP's Alliance in Chhattisgarh | Patrika News

भाजपा नागनाथ तो कांग्रेस सांपनाथ, नहीं होगी किसी भी सूरत में समझौता

locationदुर्गPublished: Mar 23, 2019 10:09:16 pm

Submitted by:

Hemant Kapoor

बहुजन समाज पार्टी प्रदेश प्रभारी व यूपी के सांसद अशोक सिद्धार्थ ने शनिवार को खुलासा करते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ गठबंधन को लेकर कोई भी गतिरोध नहीं है।

durg patrika

गठबंधन को लेकर चल रहे कयासों पर विराम

दुर्ग. बहुजन समाज पार्टी का लोकसभा चुनाव में प्रदेश में गठबंधन को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है। प्रदेश प्रभारी व यूपी के सांसद अशोक सिद्धार्थ ने शनिवार को खुलासा करते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ गठबंधन को लेकर कोई भी गतिरोध नहीं है। विधानसभा की तरह लोकसभा में भी दोनों मिलकर चुनाव लडऩे के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही बहुजन समाज के हित को चोट पहुंचाया है। बहुजन समाज पार्टी की नजर में भाजपा नागनाथ तो कांग्रेस सांपनाथ है। ऐसे में इनसे किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जा सकता।
जोगी से चर्चा, घोषणा बांकी
प्रदेश प्रभारी अशोक सिद्धार्थ यहां चुनाव पूर्व पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि गठबंधन को लेकर जोगी कांग्रेस के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी व प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से चर्चा हो चुकी है। दोनों ने मिलकर चुनाव लडऩे की बात कही है। जल्द सीटें तय कर घोषणा कर दी जाएगी।
विस में 2, लोस में खुलेगा खाता
सवालों के जवाब में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि देश के साथ प्रदेश में बसपा का जनाधार बढ़ा है। विधानसभा चुनाव में 2 सीटों पर जीत मिली, वहीं 3 सीटों में हार का अंतर बेहद कम रहा। इससे इस चुनाव में प्रदेश में बसपा का खाता खुलने की उम्मीद है। बसपा वोट प्रतिशत के लिहाज से देश की तीसरी बड़ी पार्टी है। यूपी में 65 सीटों पर जीत की उम्मीद है।
बनेंगी महिलाओं की आवाज
इस दौरान दुर्ग लोकसभा की बसपा प्रत्याशी गीतांजलि सिंह भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें जीत मिली तो वे महिलाओं की आवाज बनकर सशक्तिकरण के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नाकामी और कांग्रेस की नेतृत्वहीनता चुनावी मद्दा होगा। इस दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम भी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो