scriptमोमोस खाने गए थे दो दोस्त, हुआ कुछ ऐसा कि स्टाल वाले ने गर्म तेल उड़ेल दिया ग्राहक पर | Burn case in Durg , Durg police | Patrika News

मोमोस खाने गए थे दो दोस्त, हुआ कुछ ऐसा कि स्टाल वाले ने गर्म तेल उड़ेल दिया ग्राहक पर

locationदुर्गPublished: Feb 19, 2019 03:48:39 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

चंडी चौक के पास सड़क किनारे लगे मोमोस के स्टाल में विवाद होने पर दुकान संचालक ने मोमोस फ्राई करने के लिए रखे गर्म तेल को उड़ेल दिया।

patrika

मोमोस खाने गए थे दो दोस्त, हुआ कुछ ऐसा कि स्टाल वाले ने गर्म तेल उड़ेल दिया ग्राहक पर

दुर्ग. चंडी चौक के पास सड़क किनारे लगे मोमोस के स्टाल में विवाद होने पर दुकान संचालक ने मोमोस फ्राई करने के लिए रखे गर्म तेल को उड़ेल दिया। इस घटना में मठपारा निवासी निलेश तिवारी व धमेन्द्र सारथी झुलस गए।
पुलिस ने किया अपराध दर्ज
मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने मिथलेश कुशवाहा के खिलाफ धारा ३२४ के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार को रात आठ बजे की है। निलेश तिवारी मोमोस खाने गया था। जहां धर्मेन्द्र सारथी और आरोपी मिथलेश कुशवाहा का विवाद हो रहा था।
गर्म तेल उड़ेल दिया
विवाद बढऩे पर मिथलेश ने गर्म तेल धमेंद्र उपर उड़ेल दिया। उसके सीने व गले में फफोले निकल आए। नजदीक खड़े होने के कारण गर्म तेल के छींटे धर्मेन्द्र के कंधे और चेहरे पर पड़े। गर्म तेल से झुलसे दोनों युवकों को चौक पर खड़े लगों ने अस्पताल पहुंचाया।
बर्न यूनिट भर्ती कराया
दोनों युवकों को जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद पीडि़त युवकों के बयान के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया।
ठेला छोड़कर भागा आरोपी
पुलिस के मुताबिक गर्म तेल शरीर पर पड़ते ही धर्मेंद्र सारथी जलन से कराहने लगा। वह सड़क पर गिर गया था। आसपास के लोगों की नजर पड़ते ही तत्काल 108 बुलाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसे देख आरोपी मोमोस का ठेला छोड़ भाग खड़ा हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो