scriptनदी पम्प हाउस का पैनल बोर्ड जला | Burn the panel board of river pumps house | Patrika News

नदी पम्प हाउस का पैनल बोर्ड जला

locationदुर्गPublished: Mar 04, 2019 09:09:24 pm

Submitted by:

Naresh Verma

महाशिवरात्रि के दिन पूरे शहर को पानी के लिए तरसना पड़ा। सोमवार को सुबह व शाम दोनों पालियों में शहर में नल नहीं खुले। रविवार की देर रात शिवनाथ पंप हाउस का इलेक्ट्रिक पैनल जल गया।

patrika

नदी पम्प हाउस का पैनल बोर्ड जला

दुर्ग . महाशिवरात्रि के दिन पूरे शहर को पानी के लिए तरसना पड़ा। सोमवार को सुबह व शाम दोनों पालियों में शहर में नल नहीं खुले। रविवार की देर रात शिवनाथ पंप हाउस का इलेक्ट्रिक पैनल जल गया। इस वजह से टंकियों तक पानी नहीं पहुंचाया जा सका। निगम के कर्मचारी पूरे दिन पैनल सुधार नहीं पाए इसके चलते शाम को भी पानी नहीं मिला। निगम प्रशासन ने देर शाम तक पैनल का मरम्मत कर टंकियों तक पानी पहुंचाने और सुबह की पाली में सप्लाई का दावा किया है।
सुबह कंट्रोल पैनल की जांच की गई
रविवार की शाम सप्लाई के बाद शिवनाथ इंटकवेल से फिल्टर प्लांट में पानी पहुंचाने का काम शुरू किया गया था। इस बीच देर रात करीब 2 बजकर 20 मिनट पर अचानक पम्प हाउस में मोटर बंद हो गए। शुरू में किसी कर्मचारी को खराबी समझ में नहीं आया। इस कारण रात को दोबारा मोटर चालू नहीं किया जा सका। इस कारण टंकियां नहीं भर पाई। और शहर में पानी की सप्लाई नहीं हुई। सुबह कंट्रोल पैनल की जांच की गई। इसमें मेन पैनल का वायरिंग जलने की जानकारी सामने आई। दोपहर बाद पैनल की वायरिंग ठीक करने का काम शुरू किया गया। पूरे दिन मरम्मत कार्य के कारण शाम की सप्लाई के लिए भी टंकिया नहीं भर पाई। जलगृह निरीक्षक नारायण ठाकुर ने बताया कि देर शाम पैनल सुधर जाने की उम्मीद है। इसके बाद टंकियों को भरकर सुबह पानी सप्लाई किया जाएगा।
आधे दिन निकल गए फाल्ट ढूंढने में
सुबह करीब 9 बजे निगम के कर्मचारियों ने पैनल में फाल्ट ढूंढना शुरू किया। जानकारी के मुताबिक आधे दिन तक कर्मचारी सप्लाई लाइन में फाल्ट ढूंढते रहे,लेकिन सफलता नहीं मिली। आधे दिन के बाद पैनलों को चेक करना शुरू किया गया। इसमें मेन पैनल में वायरिंग जलने की पुष्टि हुई।
भिलाई निगम के इंजीनियरों पकड़ा फाल्ट
जानकारी के मुताबिक आधे दिन बाद कुछ समझ में नहीं आने पर निगम के अधिकारियों ने भिलाई नगर निगम के इंजीनियरों को बुलवाया। इंजीनियरों ने इलेक्ट्रिक पैनल की जांच की इसमें फाल्ट का पता चला। भिलाई के ही इंजीनियर देर शाम तक पैनल की मरम्मत में लगे रहे।
आज सुबह पानी सप्लाई
निगम के अधिकारियों का कहना है कि फाल्ट का पता चल गया है। मरम्मत कर लिया जाएगा। इसके बाद फिल्टर प्लांट में पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। हर दिन की तरह निर्धारित समय तक शहर की सभी टंकिया भर ली जाएगी। इसके बाद निर्धारत समय पर घरों में सप्लाई शुरू कर दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो