दुर्ग

Big Breaking: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा 2022 तक नक्सलवाद का खात्मा, सख्त होगा राष्ट्रद्रोह कानून, Video

भाजपा के स्टार प्रचारक व केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की पहली आम सभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

दुर्गApr 11, 2019 / 06:01 pm

Dakshi Sahu

Big Breaking: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला, कहा 2022 तक नक्सलवाद का खात्मा, सख्त होगा राष्ट्रद्रोह कानून, Video

भिलाई. भाजपा के स्टार प्रचारक व केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की पहली आम सभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंनेे कहा कि कांग्रेस पिछले कई सालों से गरीबों के नाम पर वोट मांग रही है पर गरीबों का भला कभी नहीं किया। हमारी सरकार ने सिर्फ चार साल में ही एक लाख से अधिक परिवारों को पक्का आवास दिया। 13 लाख गैस कनेक्शन दिए। नक्सवाद की समस्या का 2022 तक खात्मा कर देंगे। विधायक भीमा मंडावी और जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
 

दुर्ग लोकसभा चुनाव-2019 में पहली सभा में केन्द्रीय मंत्री सिंह को सुनने बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचे। विधायक विद्यारतन भसीन, प्रत्याशी विजय बघेल, जिला अध्यक्ष सांवला राम डाहरे, चरोदा निगम महापौर चंद्रकांता मांडले, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय मंच पर मौजूद रहे। प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा के कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करते दिखे।
यह हैं भाषण के मुख्य अंश
० दुर्ग की सभा को संबोधित करने लंबे अरसे बाद आया हूं। आप सभी को शीश झुका कर नमन करता हूं।
० दो दिन पहले लोकप्रिय विधायक भीमा मंडावी और पांच जवान शहीद हो गए। मुख्यमंत्री से कहा है कि नक्सलवाद पर कार्रवाई जल्द होना चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार पूरी मदद करेगी।
० 2022 तक नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। नक्सलवाद को अब बर्दास्त नहीं किया जाएगा इसको रुकना चाहिए।
० भारत मोदी जी के सरकार में चीन रूस और अमरीका को भी सुरक्षा व्यवस्था में पीछे कर देंगे।
० 5 सालों में 13 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। 2022 तक एक भी कच्चा मकान नहीं रहेगा।
० ऑप्टिकल फाइबर के माध्यम से 1 लाख 16 हजार गांव में इंटरनेट पहुंचा।
० कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ समर्थन मांगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रद्रोह कानून को हटाने की बात कही है। हम कानून को और ज्यादा सख्त करेंगे।
० भाजपा भारत में हिन्दू मुस्लिम सब को सुरक्षा देगा।
० कभी आपने सोचा था कि प्रधानमंत्री को कोई चोर कहेगा। पद की गरिमा होती है।
सबसे ज्यादा लूट और चोरी कांग्रेस के शासनकाल में हुई है।
० बहादुर एयर फोर्स के जवानों ने पुलवामा हमले का जवाब दिया तो कांग्रेस ने सवाल उठाया। शेर लाश नहीं गिनते। ये गीदड़ों का काम है। उनका इतना कहते ही आंधी तूफान शुरू हो गया। टेंट उड़ गया, फ्लैक्स फट गया। माइक हिलने लगा तब कहा लो गया तूफान ये है भाजपा की ताकत।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.