दुर्ग

CG Holi 2019 : सरकारी अस्पताल का ओपीडी रहेगा बंद, केजुअल्टी में आपात सुविधा उपलब्ध रहेगी

होली त्योहार में आवश्यक सेवा माने जाने वाले स्वास्थ्य सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। गुरुवार को शासकीय अवकाश के कारण जिला अस्पताल का ओपीडी बंद रहेगी। नागरिकों के लिए संपूर्ण उपचार सुविधा केजुअल्टी में रहेगी।

दुर्गMar 20, 2019 / 09:17 pm

Satya Narayan Shukla

CG Holi 2019 : सरकारी अस्पताल का ओपीडी रहेगा बंद, केजुअल्टी में आपात सुविधा उपलब्ध रहेगी

दुर्ग@Patrika. होली त्योहार में आवश्यक सेवा माने जाने वाले स्वास्थ्य सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। गुरुवार को शासकीय अवकाश के कारण जिला अस्पताल का ओपीडी बंद रहेगी। नागरिकों के लिए संपूर्ण उपचार सुविधा केजुअल्टी में रहेगी। सिविल सर्जन डॉ. केके जैन ने बताया कि केजुअल्टी में आपात सेवा के तहत एक रेग्यूलर मेडिकल ऑफिसर के अलावा इंटर्नशिप करने वाले डॉक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। यह सुविधा बुधवार रात से लागू हो जाएगी।
ऑन कॉल रहने के निर्देश दिए गए

शुक्रवार को अस्पताल सामान्य दिनों की तरह चालू होगी। ओटी और माइनर ओटी के लिए कॉल ड्यूटी को प्रभावशाली बनया गया है। @Patrika.किसी भी तरह को स्थिति से निपटने के लिए १५-२० मिनट में का समय लगेगा। इसके लिए विशेष रुप से दो वाहनों को आरक्षित रखा गया है जो केवल कॉल अंटेड करेंगे। एमएलसी केस के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। त्योहार की वजह से पीएम ड्यूटी करने वाले (नाइट के बाद रेस्ट पर रहने वाले डाक्टर) को भी ऑन कॉल रहने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि जरूरत पडऩे पर पीडि़तों को भटकना न पड़े।
स्टाफ नर्सो के लिए वाहन की व्यवस्था
जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों क ा ध्यान रखने स्टाफ नर्स की रोटेशन में ड्यूटी में लगाई गई है। स्टाफ नर्सों को लगातार ड्यूटी न करना पड़े इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिला अस्पताल के एम्बुलेंस से फस्र्ट शिफ्ट ड्यूटी करने वाली नर्सों को पहले अस्पताल लाया जाएगा। @Patrika. इसके बाद ही नाइट ड्यूटी करने वाली स्टाफ नर्स को रिलिव किया जाएगा। प्रत्येक वार्डमें प्रशिक्षण लेने वाली नर्सिंग छात्राओं की भी ड्यूटी लगाई गई है।
गंभीर मरीज ही है अस्पताल में
सामान्य तौर पर जिला अस्पताल के अलग अलग वार्ड में औसतन २५० मरीज रोज भर्ती रहते हैं। होली त्योहार के कारण मरीज घटे हैं। लंबे समय से भर्ती कई मरीजों ने यह कहते हुए छुट्टी ले ली है कि वे त्योहार के बाद दोबारा अस्पताल आएगें। @Patrika.बुधवार को अवकाश लेकर ७० मरीज घर चले गए हैं।
 

अगर परेशानी हो तो इन नबंरों का रखे ध्यान
१. कानून व्यवस्था के लिए
सीएसपी दुर्ग-विवेक शुक्ला
०७८८-२२१०३९३
९४७९१-९२००६

सिटी कोतवाली टीआई- सुरेश धु्रव
०७८८-२२१००५५
९४७९१-९२०१९

मोहन नगर- राजेश बागड़े
०७८८-२२१०५७०
९४७९१-९२०२०

पुलगांव थाना- हेमंत साहू
०७८८-२३२३४५२
९४७९१-९२०२१

२. सेहत के लिए
जिला अस्पताल
०७८८-२३२३०१०४
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए
१०८
३. मदद के लिए
-११२
पुलिस कंट्रोल रुम
०७८८-२२८३१५१
कोई रंग में भंग तो तुरंत करें शिकायत
पुलिस विभाग-
छावनी सीएसपी- 9479192007,
भिलाई नगर सीएसपी-9479192008,
दुर्ग सीएसपी-9479192009,
एसडीओपी पाटन – 9479192011,

टीआई –
सुपेला 9479192027, छावनी 9479192050, जामुल – 9479192026, खुर्सीपार – 9479192027, भिलाई तीन- 9479192025, कुम्हारी – 9479192048, भिलाई नगर- 9479192022, नेवई – 9479192024, उतई – 9479192044, अमलेश्वर – 9479191261, नंदिनी- 9479192040, समृति नगर चौकी- 9479191263

Home / Durg / CG Holi 2019 : सरकारी अस्पताल का ओपीडी रहेगा बंद, केजुअल्टी में आपात सुविधा उपलब्ध रहेगी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.