scriptCG Election: झगड़ा, मारपीट, जुर्म दर्ज, 10 घटनाएं जानिए आप भी कहां क्या हुआ, क्यों नाराज हुए वोरा, पांडेय और ताम्रध्वज | Chhattisgarh Assembly Elections 2018, Voting in Durg | Patrika News

CG Election: झगड़ा, मारपीट, जुर्म दर्ज, 10 घटनाएं जानिए आप भी कहां क्या हुआ, क्यों नाराज हुए वोरा, पांडेय और ताम्रध्वज

locationदुर्गPublished: Nov 21, 2018 10:48:26 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

दुर्ग संभाग के 14 विधानसभा सीटों पर वैसे तो मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन कई घटनाएं ऐसी हुई जो हैरान करने वाली हैं। कई जगहों पर प्रत्याशियों का भी गुस्सा फूट पड़ा।

patrika

CG Election: झगड़ा, मारपीट, जुर्म दर्ज, 10 घटनाएं जानिए आप भी कहां क्या हुआ, क्यों नाराज हुए वोरा, पांडेय और ताम्रध्वज

भिलाई. दुर्ग संभाग के 14 विधानसभा सीटों पर वैसे तो मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन कई घटनाएं ऐसी हुई जो हैरान करने वाली हैं। कई जगहों पर प्रत्याशियों का भी गुस्सा फूट पड़ा। पत्रिका आपको बता रहा ग्राउंड जीरो से मतदान के दिन कहां क्या-क्या घटनाक्रम हुआ। किसके खिलाफ हुई शिकायत और कहां हुई सख्त कार्रवाई।
सांसद वोरा ने दर्ज कराई शिकायत
१.केंद्र क्रमांक 63 में इवीएम में खराबी के कारण मतदान दो घंटे प्रभावित रहा। मोतीलाल वोरा वोट डालने पहुं्रचे थे। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। राज्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू से चर्चा की।
२.पांडेय हुए नाराज- सेक्टर ९ बूथ १३ में वोट डालने पहुंचे भिलाई नगर के भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय मतदान की धीमी गति ओर दोबारा लाइन लगवाने पर नाराज हो गए। पीठासीन अधिकारी को व्यवस्था सुधारने की नसीहत दी।
३.सांसद साहू नाराज- उतई में मतदाताओं को वाहनों में ढोकर लाया जा रहा था। सीधे मतदान केंद्रों तक अंदर लेकर जाने पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने आपत्ति जताई।
४. प्रत्याशी को रोका – छावनी मतदान केंद्र में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को प्रवेश करने से सुरक्षा बलों ने रोक दिया। देवेन्द्र का आरोप था कि अंदर फर्जी वोट हो रही है। इसलिए अंदर जाना है। भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।
५. खाते मेें रुपए आने की चर्चा- निकुम में चर्चा ही ५-५ हजार रुपए की रकम मतदान से ठीक दो दिन पहले डाले रमशीला साहू के द्वारा दिया गया स्वैच्छिक अनुदान बताया गया। हालांकि कोई सबूत सामने नहीं है।
६. साडि़यां भी बांंटी!- निकुंम में यह बातें भी प्रचारित रही कि सुबह ६.३० बजे के आसपास एक दल के लोग महिलाओं को साडिय़ां वितरित कर रहे थे। पुलिस जवान लोगों को मतदान केंद्र से सामने से हटाते रहे। लिखित शिकायत नहीं की।
७.मारपीट – सेक्टर ४ में पांडाल लगाकर बैठे कांग्रेसियों से मारपीट हुई। पीडि़त प्रमोद विश्वाल ने ङ्क्षरकू साहू, प्रशांत पांडेय, दिलीप, पवन केशरवानी की शिकायत की।

८. जुर्म दर्ज – कांग्रेस के समर्थन में पॉम्पलेट बांटने की शिकायत पर सेक्टर अधिकारी पहुंचे और कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव का फ ोटो लगा ५२ पॉम्प्लेट जब्त किया।
मतदाताओं को दे रहे थे प्रलोभन
सेक्टर अधिकारी रविकांत साहू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा १३० के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई नगर थाना पुलिस ने बताया कि शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 में मतदान केंद्र 31 औरन् 38 को चेक किया गया। मतदान केन्द्र से करीब 200 मीटर दूरी पर पॉम्प्लेट बांट रहे थे। मतदाताओं को प्रलोभन भी दे रहे थे।
9 . सुरक्षाबलों ने केंद्र से बाहर निकाला- पूर्व महापौर निर्मला यादव सुपेला स्कूल के पोलिंग बूथ में प्रचार करती दिखीं। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें सख्त लहजे में फटकारते हुए केंद्र से बाहर निकाल दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो