scriptसबसे कम खर्च कर भूपेश बघेल बन गए मुख्यमंत्री, चुनाव आयोग की खर्च सूची से गायब पूर्व मंत्री पांडेय का नाम | Chief minister Bhupesh Baghel lowest expenditure in CG Election | Patrika News

सबसे कम खर्च कर भूपेश बघेल बन गए मुख्यमंत्री, चुनाव आयोग की खर्च सूची से गायब पूर्व मंत्री पांडेय का नाम

locationदुर्गPublished: Jan 20, 2019 11:50:32 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव में महज 11 लाख 73 हजार रुपए खर्च कर जीत दर्ज हासिल करने में कामयाब हो गए जबकि जिले में सबसे ज्यादा खर्च करने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी बदरूद्दीन कुरैशी को हार का सामना करना पड़ा।

patrika

सबसे कम खर्च कर भूपेश बघेल बन गए मुख्यमंत्री, चुनाव आयोग की खर्च सूची से गायब पूर्व मंत्री पांडेय का नाम

दुर्ग .मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव में महज 11 लाख 73 हजार रुपए खर्च कर जीत दर्ज हासिल करने में कामयाब हो गए जबकि जिले में सबसे ज्यादा खर्च करने के बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी बदरूद्दीन कुरैशी को हार का सामना करना पड़ा। कुरैशी ने चुनाव में 25 लाख 7 हजार रुपए से ज्यादा खर्च किए थे। जिले की छह विधानसभाओं में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग के समक्ष अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत कर दिया है।
२८ लाख के करीब नहीं पहुंचा कोई भी प्रत्याशी
आयोग ने अपने वेबसाइट पर इसे अपलोड भी कर दिया है। बेवसाइट में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक आयोग से खर्च की सीमा बढ़ाए जाने के बाद भी प्रत्याशियों ने इस बार खर्च के मामले में हाथ खींचकर रखे। स्थिति यह रही कि आयोग द्वारा निर्धारित खर्च की सीमा 28 लाख के करीब कोई भी प्रत्याशी नहीं पहुंचा।
पाटन
भूपेश बघेल (कांग्रेस)
11 लाख 73 हजार 68
मोतीलाल साहू (भाजपा)
१८ लाख ७७ हजार ९७१

दुर्ग ग्रामीण
ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) 25 लाख १ हजार
जागेश्वर साहू (भाजपा) 18 लाख 51 हजार 790

दुर्ग शहर
अरुण वोरा (कांग्रेस) 19 लाख 87 हजार 392
चंद्रिका चंद्राकर ( भाजपा) 18 लाख 71 हजार 343
प्रताप मध्यानी ( छजकंा) 20 लाख 25 हजार 341
भिलाई
देेवेंद्र यादव (कांग्रेस) १९ लाख ५४ हजार २६६
पे्रम प्रकाशपांडेय (भाजपा) जानकारी वेब पर अपलोड नहीं

वैशाली नगर
बीडी कुरैशी (कांग्रेस) 25 लाख 7 हजार 500
विद्यारतन भसीन (भाजपा) 17 लाख 454
अहिवारा
रुद्र कुमार गुरू (कांग्रेस) 12 लाख 7 हजार 449
सांवला राम डाहरे (भाजपा) 20 लाख 44 हजार 639

मध्यानी कांग्रेस-भाजपा से आगे
चुनाव में जकांछ प्रत्याशी प्रताप मध्यानी भले ही अपनी जमानत नहीं बचा पाए, लेकिन खर्च के मामले में उन्होंने कांग्रेस-भाजपा दोनों के प्रत्याशियों का पीछे छोड़ दिया। मध्यानी में 20 लाख 25 हजार से ज्यादा खर्च किए। वहीं कांग्रेस के अरुण वोरा ने 19 लाख 87 हजार और भाजपा की चंद्रिका चंद्राकर 18 लाख 71 हजार रुपए से ज्यादा खर्च किए।
भाजपा में सांवला राम सबसे आगे
चुनावी खर्च के मामले में अहिवारा के भाजपा प्रत्याशी सांवलाराम डाहरे जिले में अपनी पार्टी के अन्य प्रत्याशियों से आगे रहे। उन्होंने 20 लाख 44 हजार से ज्यादा खर्च किए। इसके बावजूद उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस विधानसभा से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी रूद्र गुरू ने केवल 12 लाख 7 हजार रुपए खर्च किए। यह आंकड़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खर्च से महज 34 हजार ज्यादा है।
सूची से गायब पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड चुनावी खर्च के आंकड़ों में भिलाई नगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्वमंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय का नाम ही नहीं है। आयोग ने वेबसाइट पर विधानसभावार प्रत्याशियों के नामों के साथ खर्च का ब्यौरा अपलोड किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो