script5 करोड़ के लागत से बने शासकीय कॉलेज का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, बोले हमने नौकरियों के द्वार खोले | CM inaugurated the college in Ahiwara | Patrika News

5 करोड़ के लागत से बने शासकीय कॉलेज का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, बोले हमने नौकरियों के द्वार खोले

locationदुर्गPublished: Sep 16, 2021 12:37:00 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि प्रदेश में 10 लाख क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन हुआ है। सरकार के प्रयासों से जैविक खेती का रास्ता खुला है

5 करोड़ के लागत से बने शासकीय कॉलेज का मुख्यमंत्री ने किया लोकापर्ण, बोले हमने नौकरियों के द्वार खोले

5 करोड़ के लागत से बने शासकीय कॉलेज का मुख्यमंत्री ने किया लोकापर्ण, बोले हमने नौकरियों के द्वार खोले

भिलाई. अहिवारा में उच्च शिक्षा की बेहतरीन अधोसरंचना हमने तैयार की है। जहां जरूरत है वहां पर नए महाविद्यालय आरंभ किए हैं और यहां सुविधाओं में भी काफी इजाफा किया है। रोजगार के द्वार भी सरकार ने खोले हैं। अभी विद्युत कंपनी, असिस्टेंट प्रोफेसर, पटवारी, पुलिस आदि की नियुक्ति की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में गोधन न्याय योजना आदि योजनाओं के माध्यम से अतिरिक्त आय का रास्ता खुला है। यह बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अहिवारा के शासकीय नागरिक कल्याण महाविद्यालय के लोकार्पण अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 10 लाख क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन हुआ है। सरकार के प्रयासों से जैविक खेती का रास्ता खुला है और धीरे-धीरे प्रदेश की पहचान इस ओर बनेगी। वहीं किसानों के साथ सभी वर्गों के समुचित विकास के लिए कार्य सरकार ने किया है। कर्ज माफी के निर्णय से किसानों को बड़ी राहत पहुंचाई। इसके साथ ही राशन, हाफ रेट बिजली आदि योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के विकास के लिए समुचित प्रयास किया।
5 करोड़ के लागत से बने शासकीय कॉलेज का मुख्यमंत्री ने किया लोकापर्ण, बोले हमने नौकरियों के द्वार खोले
शासन की योजनाएं दिल को छूने वाली
दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आम जनता के बुनियादी महत्व के सभी विषयों पर राहत पहुंचाई है। तेजी से विकास किया है और सभी वर्गों के विकास की चिंता की है। उन्होंने कहा कि चाहे कर्ज माफी हो या सबको राशन देने की बात हो, शासन की योजनाएं सबके दिल को छू लेने वाली हैं। इस अवसर पर पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अहिवारा को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलाया। नंदिनी-जामुल रोड का भूमिपूजन हुआ। यहां 15 अक्टूबर के बाद काम हो सकेगा। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि उच्च शिक्षा के लिए तेजी से कार्य शासन द्वारा किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में नागरिक आवश्यकताओं के मुताबिक नए कॉलेज आरंभ किए गए हैं।
पौने 5 करोड़ से कॉलेज भवन
1985 से बने इस महाविद्यालय के लिए भवन 4 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने प्रतिवेदन पढ़ा और अहिवारा में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस का लोकार्पण भी किया। इसकी लागत 1 करोड़ 30 लाख है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो