दुर्ग

मायका से 10 लाख नहीं लाने पर पत्नी को निकाला घर से, कोचिंग संचालक को जेल, मां और बहन फरार

दहेज प्रताडऩा के आरोप में मोहन नगर पुलिस ने अमरावती के एक कोचिंग इंस्टीयूट के संचालक सौरभ अग्रवाल (35) को गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

दुर्गMar 27, 2019 / 10:27 pm

Satya Narayan Shukla

मायका से 10 लाख नहीं लाने पर पत्नी को निकाला घर से, कोचिंग संचालक को जेल, मां और बहन फरार

दुर्ग@Patrika. दहेज प्रताडऩा के आरोप में मोहन नगर पुलिस ने अमरावती के एक कोचिंग इंस्टीयूट के संचालक सौरभ अग्रवाल (35) को गिरफ्तार किया है। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
दीपक नगर निवासी पूजा अग्रवाल की शिकायत

दीपक नगर निवासी पूजा अग्रवाल की शिकायत पर सौरभ, उसकी मां नीलम अग्रवाल और मौसेरी बहन ईशु के खिलाफ दहेज की मांग करने व प्रताडि़त करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को बार-बार सूचना देने के बाद भी थाना नहीं आ रहे थे और टालमटोल कर रहे थे। आखिर में पुलिस ने उसे अमरावती जाकर गिरफ्तार कर लिया। @Patrika. मोहन नगर पुलिस के अमरावती पहुंचने की सूचना मिलते ही आरोपी की मां नीलम व मौसेरी बहन ईशु फरार हो गई। आसपास तलाश करने के बाद फरार आरोपियों के नहीं मिलने पर पुलिस सौरभ को लेकर लौट आई।
कभी पत्नी की तरह बर्ताव ही नहीं किया
पूजा ने पुलिस को बताया कि उसका विवाहर २२ जून २०१८ को हुआ है। सौरभ व उसकी मां ने यह कहते हुए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया कि पहले दहेज के रुप में 10 लाख रुपए लाए तभी उसे घर में रहने दिया जाएगा। उसका पित सौरभ इशु के साथ रहता था। @Patrika.जिसका उसने विरोध किया था। पूजा ने पुलिस को बताया कि वह विवाह के बाद लगभग दो माह अपने ससुराल में रही, लेकिन सौरभ ने उसके साथ पत्नी जैसा बर्ताव नहीं किया। कईबार पारिवारिक बैठकों का दौर भी चला। रिश्तों में सुधार नहीं होने पर पूजा ने पुलिस में शिकायत की।
 

Home / Durg / मायका से 10 लाख नहीं लाने पर पत्नी को निकाला घर से, कोचिंग संचालक को जेल, मां और बहन फरार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.