scriptजानिए… क्यो हुई लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने खुद खोले राज | Congress defeat in Lok Sabha elections | Patrika News

जानिए… क्यो हुई लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने खुद खोले राज

locationदुर्गPublished: Jul 23, 2019 11:28:07 pm

Submitted by:

Hemant Kapoor

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने यहां पहली बार लोकसभा चुनाव में पराजय के कारणों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत से कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता ज्यादा उत्साहित हो गए थे। ओवर कांफिडेंस के चलते कार्यकर्ता मैदानी स्तर पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे पाए और पराजय का सामना करना पड़ा।

durg patrika

जानिए… क्यो हुई लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने खुद खोले राज

दुर्ग. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने यहां पहली बार लोकसभा चुनाव में पराजय के कारणों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत से कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता ज्यादा उत्साहित हो गए थे। उन्हें लगने लगा था कि विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव में जनता भरपूर समर्थन और वोट देगी। इस ओवर कांफिडेंस के चलते कार्यकर्ता मैदानी स्तर पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे पाए और पराजय का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इसीलिए अब डैमेज कंट्रोल पर फोकस कर मैदानी स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में ऐसी स्थिति नहीं बनने दी जाएगी।

कार्यकर्ताओं से बैठक के बाद बताए कारण
प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने यहां कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद मीडिया से भी संक्षिप्त बातचीत की। इस दौरान लोकसभा चुनाव में पराजय से जुड़े सवाल में उन्होंने यह बातें कही। मरकाम ने सरकार के 6 माह के कार्यकाल में ही कार्यकर्ताओं में असंतोष से जुड़े सवाल पर कहा कि मैदानी स्तर पर मेहनत कर सत्ता तक पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं की नाराजगी जायज है। जो भी बातें बैठक में आई है, उसे शीर्ष नेताओं तक पहुंचाया जाएगा।

भाजपा के दुष्प्रचार का जवाब ऋण माफी तिहार
अवर्षा से अकाल और ऋण माफी तिहार से जुड़े सवाल पर मरकाम ने कहा कि विरोधी दल द्वारा ऋण माफी को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है। जनता तक सरकार की ऋणमाफी की जानकारी सही पहुंच सके इसलिए जानकारी व प्रमाण देने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसमें उत्सव जैसी कोई भी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अकाल की स्थिति पर सरकार का ध्यान है। इस दौरान शहर विधायक अरुण वोरा भी मौजूद थे।

भाजपा के घटिया ट्रॉसफार्मर के कारण बिजली कटौती
बिजली कटौती से जुड़े सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा शासनकाल में बड़ी संख्या में घटिया ट्रॉसफार्मर लगाए गए हैं। इन ट्रॉसफार्मरों के कारण बेजह बिजली बंद हो रही है। उन्होंने बताया कि घटिया ट्रॉसफार्मरों की खरीदी के संबंध में जांच कराई जा रही है। इसके अलावा बिजली वितरण व्यवस्था में भी सुधार कराया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो