scriptशर्मनाक! खेत पर जा रही 14 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, हालत नाजुक | 14 year old girl raped | Patrika News

शर्मनाक! खेत पर जा रही 14 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, हालत नाजुक

locationदुर्गPublished: Nov 02, 2016 07:45:00 pm

Submitted by:

​babulal tak

कुचामनसिटी. ग्राम पदमपुरा के पास बुधवार की शाम को एक चौदह वर्षीय मासूम के साथ एक बाइक पर आए युवक ने बेरहमी से दुराचार किया।

ग्राम पदमपुरा के पास बुधवार की शाम को एक चौदह वर्षीय मासूम के साथ एक बाइक पर आए युवक ने बेरहमी से दुराचार किया। इसके बाद बालिका को गंभीर हालत में चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरु किया गया। 
पुलिस के अनुसार पदमपुरा निवासी एक चौदह वर्षीय मासूम बच्ची अपनी 6 वर्षीय बहिन के साथ अपनी दादी के पास खेत में जा रही थी। किशोरी घर से थोड़ी ही दूर चली थी कि एक मोटरसाइकिल पर आए युवक ने खारड़े का रास्ता पूछा। किशोरी ने उसे रास्ता बता दिया। इस पर युवक ने किशोरी को उसके खेत में छोडऩे की बात कही। इस पर किशोरी अपने छोटी बहिन के साथ मोटरसाइकिल पर बैठ गई। युवक ने दोनों को कच्चे रास्ते से होते हुए खेत के पास उतार दिया।
 कच्चे रास्ते में सूनसान जगह देखकर युवक ने वापस 14 वर्षीय मासूम का हाथ पकड़ लिया और रास्ते के दूसरी ओर से ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। इससे किशोर गंभीर रुप से घायल हो गई। छोटी बहिन की मदद से वह खेत में पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर तत्काल चिकित्सालय पहुंचे। जहां महिला चिकित्सक ने किशोरी का उपचार शुरु किया। 
सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव, पुलिस उपाधीक्षक विद्याप्रकाश, थानाधिकारी अमराराम ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाने के साथ ही अज्ञात बाइक चालक की तलाश शुरु कर दी। चिकित्सालय में सहायक थानाधिकारी सुमन ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो