तमिलनाडुसे एक युवक भिलाई टाउनशिप लौटा है। शनिवार को जांच कराने पर सेक्टर-5, एसपीए में रहने वाला यह युवक कोविड पॉजिटिव निकला। होम आइसोलेशन में रखकर वह उपचार करा रहा है। इधर रविवार को पदुमनगर, भिलाई-तीन में रहने वाला एक युवक भी संक्रमित मिला है।
टाउनशिप में रहने वाले बुजुर्ग आंध्रा प्रदेश से लौटे। लक्षण देखकर घर वालों ने कोरोना जांच करवाया। उनकी भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। इसी तरह से एक परिवार के चार सदस्य तमिलनाडु से लौटे सभी की जांच की गई। सारे के सारे संक्रमित मिले। इनको भी हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है।
भिलाई में एक ही घर में पति और पत्नी दोनों ही संक्रमित मिले हैं। वे भिलाई में रहते हैं और उनके बच्चे महाराष्ट्र में रहते हैं। बच्चों का आना-जाना रहता है। ऐसे में घर पर ही रहने वाले बुजुर्ग संक्रमित हो गए। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
पॉश कालोनी, तालपुरी में रहने वाले एक परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य भुवनेश्वर से लौटे हैं। लक्षण नजर आया तब घर के सारे सदस्यों ने जांच करवाया। जिसमें घर के पूरे 6 सदस्य संक्रमित मिले। निगम की टीम ने यहां स्टीकर चस्पा किया है और कंटेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।
इस सप्ताह मिले कोरोना के मरीज
6 सितंबर- 1
7 सितंबर — 4
8 सितंबर — 9
9 सितंबर — 1
10 सितंबर — 1
11 सितंबर – 5
12 सितंबर -1