scriptCG के कोविड अस्पताल में पहली बार डॉक्टरों ने कोरोना पॉजिटिव महिला की कराई सिजेरियन डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ | corona positive Woman delivered at Rajnandgaon covid Hospital | Patrika News

CG के कोविड अस्पताल में पहली बार डॉक्टरों ने कोरोना पॉजिटिव महिला की कराई सिजेरियन डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

locationदुर्गPublished: Oct 12, 2020 06:42:23 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को डॉक्टरों ने कोविड पीडि़त महिला का ऑपरेशन से सफल प्रसव कराकर एक नन्हीं सी जान को दुनिया में लाकर चमत्कार कर दिया।

CG के कोविड अस्पताल में पहली बार डॉक्टरों ने कोरोना पॉजिटिव महिला की कराई सिजेरियन डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

CG के कोविड अस्पताल में पहली बार डॉक्टरों ने कोरोना पॉजिटिव महिला की कराई सिजेरियन डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

राजनांदगांव. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को डॉक्टरों ने कोविड पीडि़त महिला का ऑपरेशन से सफल प्रसव कराकर एक नन्हीं सी जान को दुनिया में लाकर चमत्कार कर दिया। महिला को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य है। इससे पहले भी कोविड संक्रमित महिलाओं का प्रसव हुआ है, लेकिन सिजेरियन प्रसव का यह पहला मामला है। इस चुनौतीपूर्ण कार्य को ओबेस्ट्रिशियन एवं ऐशोसिएट प्रोफेसर डॉ. विमल खूंटे, सीनियर रेसिडेंट अनेसथेटिस्ट डॉ. संचिता महाजन, असिस्टेंट प्रोफेसर व पीडियाट्रिशियन डॉ. धनंजय सिंह, असिस्टेन्ट प्रोफेसर एनेस्थेसिया डॉ. स्मृति बंधु, स्टाफ नर्स नेहा ठाकुर एवं अन्य सहयोगी स्टाफ तिलेश्वर वर्मा ने पूरा किया।
डॉक्टरों की टीम को कलेक्टर ने दी बधाई
वार्ड 50 सिंगदई निवासी 26 वर्षीय कोविड पीडि़त गर्भवती महिला को परिजनों ने दो दिन पहले प्रसव के लिए भर्ती कराया था। डॉक्टरों की देखरेख में उसकी रविवार को सीजर से डिलीवरी हुई। परिवार में बेटा होने से खुशी का माहौल है। इस कार्य के लिए कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
जिले मिले 125 नए मरीज
राजनांदगांव जिले में रविवार को 15 सौ से ज्यादा की कोरोना जांच हुई है जिसमें से 125 पॉजिटिव मामले आए हैं। एंटीजन जांच में 5 फीसदी फीसदी से कम संक्रमित मामले आए हैं। नए मरीजों में शहर के 29 हैं। इतने ही मरीज डोंगरगढ़ में भी मिले हैं। आज 119 मरीज ठीक हुए हैं। राजनांदगांव जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 9797 हो गई है। इनमें से 7644 ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए हैं और 2066 एक्टिव केस हैं। रविवार को कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है।
राजनांदगांव जिले में मिले 125 नए संक्रमितों में नगर निगम क्षेत्र से 29 हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शहर के रिद्धी सिद्धी कॉलोनी-1, कैलाश नगर-1, गांधी नगर-1, लखोली-2, ममता नगर-1, जीएमसीएच-1, स्टेशनपारा-1, तुलसीपुर-1, रायपुर नाका-1, हल्दी-4, अन्य क्षेत्र-1, कन्हारपुरी-1, मुदलियार कालोनी-1, महेश नगर-1, न्यू खंडेलवाल कालोनी-1, सिंगदई-5, ठाकुरदैया-1, सिटी कोटवाली-1, दिग्विजय कॉलेज के पास-1, बासपाई पारा-1,नेहरू नगर-1 केस आए हैं। जिले के चौकी से 4, छुईखदान से 11, छुरिया से 2, डोंगरगांव से 11, डोंगरगढ़ से 29, खैरागढ़ से 14, मानपुर से 8, मोहला से 4 और राजनांदगांव ग्रामीण से 13 केस आए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो