scriptघर की टंकी और कूलर में मिला डेंगू का खतरनाक लार्वा, दिल्ली की तर्ज पर पहली बार निगम ने वसूला जुर्माना | Dengue larvae found, Durg municipal corporation fined | Patrika News

घर की टंकी और कूलर में मिला डेंगू का खतरनाक लार्वा, दिल्ली की तर्ज पर पहली बार निगम ने वसूला जुर्माना

locationदुर्गPublished: Jun 23, 2020 07:13:19 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

डेंगू प्रभावित भिलाई के संतोषी पारा क्षेत्र में जिस स्थान से स्वास्थ्य विभाग ने पहला केस चिन्हित किया था वहां से 100 मीटर की दूरी पर टाइगर मॉस्किटो का लार्वा मिला है।

घर की टंकी और कूलर में मिला डेंगू का खतरनाक लार्वा, दिल्ली की तर्ज पर पहली बार निगम ने वसूला जुर्माना

घर की टंकी और कूलर में मिला डेंगू का खतरनाक लार्वा, दिल्ली की तर्ज पर पहली बार निगम ने वसूला जुर्माना

दुर्ग. डेंगू प्रभावित भिलाई के संतोषी पारा क्षेत्र में जिस स्थान से स्वास्थ्य विभाग ने पहला केस चिन्हित किया था वहां से 100 मीटर की दूरी पर टाइगर मॉस्किटो का लार्वा मिला है। स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिक निगम ने दिल्ली की तर्ज पर अब जुर्माना वसूल करना शुरू कर दिया है। चार दिनों में ऐसे 10 लोगों से 500-500 का जुर्माना वसूला गया जिनके घर के कूलर और पानी की टंकी में लार्वा मिला है।
दस घरों में मिला लार्वा
अधिकारियों ने कहा था कि दोबारा जांच में घरों में लार्वा मिलने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। 16 जून को क्षेत्र में दसवां मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिक निगम के कर्मचारियों ने अभियान चलाते हुए दोबारा लार्वा खोजने का अभियान शुरू किया। टीम ने 100 से अधिक घरों में दस्तक दी। जिसमें से 10 घरों में लार्वा पाया।
निगम ने लगाया दस हजार जुर्माना
गंजपारा नदी रोड पर नालियों में गोबर और गंदगी बहाना डेयरी संचालक को भारी पड़ गया है। शिकायत पर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और डेयरी संचालक से 10 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया। डेयरी संचालक को गोकुल नगर में जमीन भी आवंटित किया गया है, लेकिन वह शिफ्ट नहीं हो रहा। इस पर भी उसे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। निगम प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक गंजपारा नदी रोड में स्थित नंद किशोर यादव के डेयरी से रोज नाली में गोमूत्र व गोबर बहाए जाने की शिकायत मिली थी।
इस पर निगम कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन ने मौके पर जाकर जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बताया गया है कि नंदकिशोर यादव को निगम द्वारा पहले भी डेयरी हटाने और गंदगी नहीं करने कई बार नोटिस दिया गया था, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहा था। डेयरी में लगभग 40 मवेशी को रखा गया है। राजस्व विभाग से मिली जानकारी अनुसार शहर के जिन डेयरी संचालकों को गोकुल नगर में भूमि आवंटित की गई है और वे अब तक वहां शिफ्ट नहीं हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो