scriptदुर्ग और बेमेतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा, राजनांदगांव में भाजपा की प्रतिक्षा बनी निर्विरोध अध्यक्ष | Devendra of Congress became the new president of Durg Janpad Panchayat | Patrika News

दुर्ग और बेमेतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा, राजनांदगांव में भाजपा की प्रतिक्षा बनी निर्विरोध अध्यक्ष

locationदुर्गPublished: Feb 13, 2020 01:07:05 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

दुर्ग जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थित देवेंद्र देशमुख गुरुवार को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गए। वहीं राजनांदगांव जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित प्रतिक्षा भंडारी अध्यक्ष चुनी गई। (Janpad panchayat Election in Chhattisgarh)

दुर्ग और बेमेतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा, राजनांदगांव में भाजपा की प्रतिक्षा बनीं निर्विरोध अध्यक्ष

दुर्ग और बेमेतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा, राजनांदगांव में भाजपा की प्रतिक्षा बनीं निर्विरोध अध्यक्ष

दुर्ग. दुर्ग जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थित देवेंद्र देशमुख गुरुवार को निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गए। वहीं राजनांदगांव जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित प्रतिक्षा भंडारी अध्यक्ष चुनी गई। प्रतिक्षा का भी अध्यक्ष पद पर निर्वाचन निर्विरोध हुआ। राजनांदगंाव में अध्यक्ष का पद एससी महिला के लिए रिजर्व था। कांग्रेस से एक भी एससी महिला जनपद सदस्य के रूप में निर्वाचित नहीं हुई थी ऐसे में प्रतिक्षा निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई।
दुर्ग में दाखिल हुआ था सिंगल नामांकन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग में जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र देशमुख के नाम से सिंगल नामांकन पत्र आज भरा गया था। उनके प्रस्तावक रूपेंद्र देशमुख और समर्थक बंटी हरमुख के साथ देवेंद्र ने नामांकन दाखिल किया था। थोड़ी ही देर में अध्यक्ष के पद पर देवेंद्र के नाम की घोषणा औपचारिक रूप से कर दी गई। देवेंद्र दूसरी बार दुर्ग जनपद पंचायत के अध्यक्ष बने हैं।
दुर्ग और बेमेतरा जनपद पंचायत अध्यक्ष पर कांग्रेस का कब्जा, राजनांदगांव में भाजपा की प्रतिक्षा बनीं निर्विरोध अध्यक्ष
बेमेतरा में कांग्रेस का कब्जा
बेमेतरा जनपद पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस की कुमारी जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। कांग्रेस प्रत्याशी को 19 और भाजपा के प्रत्याशी को 4 वोट मिले। बालोद जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव की पक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा से प्रेमलता साहू व कांग्रेस से शारदा सिन्हा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो