scriptभयानक हादसा, मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 की मौत, 5 की हालत गंभीर | Devotees' car overturned in Durg, three killed, five injured | Patrika News

भयानक हादसा, मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 की मौत, 5 की हालत गंभीर

locationदुर्गPublished: Oct 10, 2021 11:11:49 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

Road Accident in Durg: मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की चार पहिया वाहन फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

भयानक सड़क हादसा, मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ओवरब्रिज से नीचे गिरी, 3 की मौत, 5 की हालत गंभीर

भयानक सड़क हादसा, मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ओवरब्रिज से नीचे गिरी, 3 की मौत, 5 की हालत गंभीर

दुर्ग. नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की चार पहिया वाहन फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं पांच लोगों की हालत बेहद गंभीर है। यह दर्दनाक सड़क हादसा रविवार सुबह लगभग 7 बजे दुर्ग के पास उरला दमाण्ड पारा की है। वाहन फ्लाईओवर ब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए बेलौदी रोड पर नीचे गिर गई। मोहन नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में वाहन चालक की पहचान हो गई है। तीनों मृतकों के शवों को मरच्यूरी में रखवा दिया गया है।
भयानक सड़क हादसा, मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ओवरब्रिज से नीचे गिरी, 3 की मौत, 5 की हालत गंभीर
वाहन में आठ लोग थे सवार
पुलिस ने बताया कि उरला के दमाण्ड पारा के पास एक अंडर ब्रिज है। गाड़ी उसके ऊपर फ्लाईओवर ब्रिज से गुजर रही थी। गाड़ी की स्पीड ज्यादा होने के कारण फ्लाईओवर से गाड़ी नीचे गिर गई। मृतक चालक की पहचान पुरेंद्र साहू, अश्विनी नगर रायपुर के रूप में की गई है। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। वाहन में सवार सभी लोग रायपुर के रहने वाले थे। वे देर रात मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए निकले थे। सुबह-सुबह वापस रायपुर लौट रहे थे।
भयानक सड़क हादसा, मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ओवरब्रिज से नीचे गिरी, 3 की मौत, 5 की हालत गंभीर
रायगढ़ जिले के नाम से पंजीकृत है गाड़ी
पांच घायलों में से तीन का उपचार दुर्ग जिला चिकित्सालय में चल रहा है। वहां नाजुक हालत के देखते हुए दो घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त हुई सवारी गाड़ी क्रमांक LX CG 13 UD 9900 रायगढ़ जिले के नाम से पंजीकृत है। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि सवारी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से गाड़ी को उठाकर घायलों को बाहर निकाला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो