scriptभाजयुमो अध्यक्ष के दौरे को लेकर भिड़े सांसद व पूर्व मंत्री समर्थक, कार्यकर्ताओं ने सुनाई नेता जी को जमकर खरी-खोटी | Dispute in the durg district on BJP state president's visit | Patrika News

भाजयुमो अध्यक्ष के दौरे को लेकर भिड़े सांसद व पूर्व मंत्री समर्थक, कार्यकर्ताओं ने सुनाई नेता जी को जमकर खरी-खोटी

locationदुर्गPublished: Nov 28, 2020 04:07:15 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

भाजयुमो अध्यक्ष को अपनेे क्षेत्र में ले जाने के नाम पर पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय और सांसद सरोज पांडेय के समर्थक आमने-सामने हो गए।

भाजयुमो अध्यक्ष के दौरे को लेकर भिड़े सांसद व पूर्व मंत्री समर्थक, कार्यकर्ताओं ने सुनाई नेता जी को जममकर खरी-खोटी

भाजयुमो अध्यक्ष के दौरे को लेकर भिड़े सांसद व पूर्व मंत्री समर्थक, कार्यकर्ताओं ने सुनाई नेता जी को जममकर खरी-खोटी

दुर्ग. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के जिले में दौरे के दौरान भाजपा नेताओं की गुटबाजी फिर सामने आ गई। भाजयुमो अध्यक्ष को अपनेे क्षेत्र में ले जाने के नाम पर पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय और सांसद सरोज पांडेय के समर्थक आमने-सामने हो गए। इसमें बाजी मारते हुए पूर्व मंत्री के समर्थक आगुवानी के लिए पहुंचे दुर्ग जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन को बैरंग लौटाकर प्रदेश अध्यक्ष को अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे। दुर्ग अध्यक्ष के कथित अपमान और प्रोटोकाल के विपरीत पूर्व मंत्री के क्षेत्र में चले जाने पर जिला भाजपा कार्यालय में दुर्ग के कार्यकर्ताओं का गुस्सा प्रदेश अध्यक्ष पर फूटा। विलंब से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने जमकर खरीखोटी सुनाई। प्रदेश अध्यक्ष के माफीनामें और दुव्र्यवहार करने वालों पर कार्रवाई के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू का यह जिले में पहला प्रवास था। लिहाजा कार्यकर्ताओं में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत और सम्मान के लिए बकायदा जिले में प्रवेश से लेकर जिला भाजपा कार्यालय में सभा तक प्रोटोकाल तैयार किया गया था। बताया जाता है कि भिलाई में दौरा और नेहरू नगर में भोजन के बाद प्रदेश अध्यक्ष को दोपहर 3 बजे दुर्ग रायपुर नाका पहुंचना था। यहां उनके स्वागत की तैयारी की गई थी। दोपहर 3 बजे दुर्ग भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन तीन अन्य नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष को लेने नेहरू नगर राधाकृष्ण मंदिर पहुंचे थे। यहां से वे प्रदेश अध्यक्ष के साथ दुर्ग निकलने के लिए सवार हुए। प्रदेश अध्यक्ष के साथ वे नेहरू नगर चौक पहुंचे ही थे, कि पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय के समर्थक कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और अपने साथ जाने की जिद करने लगे। इस बात को लेकर दुर्ग अध्यक्ष ने आपत्ति की तो कार्यकर्ता नाराज हो गए और वाद-विवाद शुरू हो गया। अंतत: प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री के समर्थकों के साथ चले गए और दुर्ग जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन को बैरंग लौटना पड़ा।
ढाई घंटे देरी से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम दुर्ग में 3 बजे शुरू होना था। नेहरू नगर की घटना के बाद नाराज कार्यकर्ता जिला भाजपा कार्यालय पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष भिलाई के दौरे के बाद करीब ढाई घंटे विलंब से साढ़े 5 बजे जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जिले के अधिकतर कार्यकर्ता अपने घर लौट चुके थे।
पहले सुनाई खरी-खोटी फिर किया सम्मान
जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही नाराज कार्यकर्ता बिफर गए। गेट पर स्वागत के बजाए कार्यकर्ताओं ने उन्हें खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। जिला अध्यक्ष दिनेश देवांगन को हस्तक्षेप कर मामला शांत कराना पड़ा। इसके बाद जिला भाजपा कार्यालय में संक्षिप्त कार्यक्रम कर अध्यक्ष के सम्मान की औपचारिकता पूरी की गई।
माफीनामे और कार्रवाई के आश्वासन पर बनी बात
प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू से कार्यकर्ता बिना प्रोटोकाल भिलाई चले जाने पर नाराज थे। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ता इस पर सवाल करने लगे। मामला बिगड़ता देख प्रदेश अध्यक्ष को माफी मांगनी पड़ी। दुर्ग अध्यक्ष से दुव्र्यवहार करने वालों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाय, तब मामला शांत हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो