scriptबारिश से बढ़ी लोगों की मुसीबत, राहत और बचाव के लिए इस नंबर पर लगाए फोन, मिलेगी तत्काल मदद | District administration released phone number to help rain and flood | Patrika News

बारिश से बढ़ी लोगों की मुसीबत, राहत और बचाव के लिए इस नंबर पर लगाए फोन, मिलेगी तत्काल मदद

locationदुर्गPublished: Aug 08, 2019 02:03:27 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

दुर्ग संभाग के कबीरधाम जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां हो रही तेज बारिश के चलते सकरी नदी ने भयानक रूप ले लिया है। शहर के नदी किनारे बसी बस्ती बाढ़ (Flood in Chhattisgarh ) की चपेट में आ गया है। (Durg news)

Flood in Chhattisgarh

बारिश से बढ़ी लोगों की मुसीबत, राहत और बचाव के लिए इस नंबर पर लगाए फोन, मिलेगी तत्काल मदद

भिलाई. पिछले 12 घंटे से दुर्ग संभाग में हो रही बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है। दुर्ग संभाग के कबीरधाम जिले में बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां हो रही तेज बारिश के चलते सकरी नदी ने भयानक रूप ले लिया है। शहर के नदी किनारे बसी बस्ती बाढ़ की चपेट (Flood in Chhattisgarh )में आ गया है। कई घरों में तीन फीट तक पानी भर गया है। वहीं प्रशासन द्वारा लोगों को नदी किनारे से दूर रहने माइक के जरिए अगाह किया जा रहा है। कवर्धा के नेशनल हाइवे पुल पर पानी का स्तर तीन फीट से भी ऊंचा हो चुका है। आवागमन बंद कर दिया गया है। भारी वाहनों की कतार लग गई है। वहीं छोटे वाहन, यात्री बस, स्कूल बस नगर के बड़े पुल से आवागमन हो रहा है। इधर रौचन गांव में फिर से पानी भर गया है। अधिकतर घरों में बारिश का पानी 4 फीट तक भर गया है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए हर मदद मुहैय्या कराने का आश्वासन दिया है।
(Durg news)

दुर्ग- भिलाई में पिछले 12 घंटे से हो रही बारिश
दुर्ग-भिलाई में पिछले 12 घंटे से रूक-रूक कर हो रही बारिश (rain)से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। प्रियदर्शनी परिसर और चंद्रा मौर्या अंडर ब्रिज की नाली में कचरा फंसने की वजह से पानी जमा हो गया है। चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। रामनगर, वैशाली नगर से टाउनशिप जाने वाले लोग अब सुपेला रेलवे फाटक को क्रॉस कर टाउनशिप (Bhilai city) पहुंच रहे हैं। इससे सुपेला रेलवे क्रासिंग में टै्रफिक का दबाव बढ़ गई है।
निगम के कर्मचारी प्रियदर्शनी और चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के नाली की सफाई में कर्मचारी जुटे हुए हैं। प्रियदर्शनी अंडरब्रिज की नाली की सफाई के बाद पानी बहाव हो रहा है। लेकिन चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज में दो से ढ़ाई फीट पानी जमा हुआ है। इस वजह से यातायात विभाग ने बेरिकेट लगाकर आवाजाही बंद कर दिया है।
संपवेल में जमा हो रहा है पानी
चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज में पानी जमा न हो पाए इसके लिए गैस गोडाउन और टाउनशिप की ओर संपवेल बनाई गई है। संपवेल में 1.5 लाख लीटर पानी जमा होती है।अंडरब्रिज के नाली में कचरा फंस गई है। इस वजह से पानी का बहाव प्रभावित हो गई है।
संजय नगर नाला में उफान
संजय नगर नाला में उफान मारने की वजह से गौतम नगर, न्यू कृष्णा नगर और लक्ष्मी मार्केट के लोगों को निकासी की समस्या का सामना करना पड़ा। सड़क, नाली लबालब होने की वजह से संजय नगर नाला किनारे के आधा दर्जन घरों में पानी भर गयाथा। सुबह पानी खाली होने के बाद मलबा की सफाई करने में लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
कंट्रोल रूम में पांच शिकायत, कोसा नाला में फंसा कचरा
निगम के कंट्रोल में बारिश (Rain in CG )को लेकर तीन शिकायत दर्ज की गई। कोहका-जुनवानी रोड के पुलिया पर कचरा फंसने की वजह से कोसा नाला का बहाव प्रभावित होने की शिकायत है। लोगों ने सुपेला थाना, दीक्षित कॉलोनी और कोसा नगर की नालियां लबालब होने की जानकारी दी थी। कर्मचारियों पुल में फंसे कचरे की सफाई कर शिकायतों का निराकरण किया। सुपेला संडे मार्केट की नाली जाम होने की शिकायत भी दर्ज की गई।
नालियां जाम होने पर यहां करें शिकायत
बारिश की वजह से पेड़ गिरने या नाला-नालियों का बहाव प्रभावित होने पर कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0788-2296212, 18002334242 पर शिकायत कर सहायता की मांग कर सकते हैं। (Durg news)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो