script

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की जंबो कार्यकारिणी घोषित, जानिए 10 मीडिया प्रभारी वाले टीम में किसे मिला कौन सा पद

locationदुर्गPublished: Feb 25, 2021 01:22:08 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

सभी समाज व वर्गों को स्थान देने की कोशिश की गई है। जिसमें 9 उपाध्यक्ष, 13 महामंत्री, बीस सचिव, सात कार्यकारी सदस्य, दस मीडिया प्रभारी, दस स्थायी आमंत्रित सदस्य, बारह विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की जंबो कार्यकारिणी घोषित, जानिए दस मीडिया प्रभारी वाले टीम में किसे मिला कौन सा पद

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की जंबो कार्यकारिणी घोषित, जानिए दस मीडिया प्रभारी वाले टीम में किसे मिला कौन सा पद

भिलाई . जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष निर्मल कोसरे ने 11 माह बाद अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर है। निर्मल कोसरे को 17 मार्च 2020 को जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्ति किया गया था। जिसके बाद लॉकडाउन लग गया। अब 11 माह बाद उन्होंने अपनी टीम तैयार कर ली है। जिसमें सभी समाज व वर्गों को स्थान देने की कोशिश की गई है। जिसमें 9 उपाध्यक्ष, 13 महामंत्री, बीस सचिव, सात कार्यकारी सदस्य, दस मीडिया प्रभारी, दस स्थायी आमंत्रित सदस्य, बारह विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।
Read more: भिलाई नगर निगम: 2 मार्च को होगा वार्डों का आरक्षण, जानिए कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए हो सकता है आरक्षित ….

इनको बनाया गया उपाध्यक्ष और महामंत्री
उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मेहत्तर वर्मा, विशाल देशमुख, उत्तरा कोसरे, कैलाश नाहटा, नंदकुमार साहू, उमाकांत चंद्राकर, संतराम बंजारे, नागमणी साहू, प्रदीप पंगर साहू को दी है। महामंत्री में राजीव गुप्ता, कौशल चंद्राकर, विक्रांत अग्रवाल, झुनुक साहू, आशा देशमुख, रूपेंद्र शुक्ला, उषा सोनवानी, सावंतराम ठाकुर, स्वप्निल उपाध्याय, कृष्णा देवांगन, रज्जाक खान, उमेश साहू, करीम खान शामिल हैं। कोषाध्यक्ष हरिओम सार्वे को बनाया गया है।
82 की जंबो कार्यकारिणी
बीस सचिव नियुक्त किए गए हैं जिसमें अनिल श्रीवास्तव, ओंकार छिदोड़े, व्हीएन राजू, रमाशंकर शुक्ला, लोकेश साहू, डोमेंद्र परगनिहा, महेश कुमार कौशल, उपेंद्र पाल, संतोष मंडपे, चेतन देशमुख, अंजोर दास बघेल, जे गजपाल, रोहित साहू, चांद खान, बलराम देशलहरा, प्रदीप चंद्राकर, पी लक्ष्मी नरसिन्हा, खिलावन चक्रधारी, डॉ नौशाद सिद्दीकी शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्य में कमला देवांगन, सुमन साहू, राजेश्वरी पटेल, लक्ष्मी वर्मा, अंजू साहू, रेवती सिन्हा, मुकुंद पारकर शामिल हैं।
स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य में यह है शामिल
स्थायी आमंत्रित सदस्यों में सीएम भूपेश बघेल, मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, गुरू रुद्रकुमार, विधायक अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, प्रदीप चौबे, हेमंत बंजारे, तुलसी साहू शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में लक्ष्मण चंद्राकर, नीता लोधी, राजेंद्र साहू, जितेंद्र साहू, अरुण सिसोदिया, अशोक साहू, शमशीर कुरैशी, योगिता चंद्राकर, आकाश कुर्रे, दुर्गा नेताम, पुष्पा यादव शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो