scriptBreaking: दुर्ग से टिकट मिलने के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे विजय बघेल, गुटबाजी पर बोले सब मैनेज कर लेंगे, Video | Durg BJP Lok sabha candidate Bhupesh Baghel | Patrika News

Breaking: दुर्ग से टिकट मिलने के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे विजय बघेल, गुटबाजी पर बोले सब मैनेज कर लेंगे, Video

locationदुर्गPublished: Mar 25, 2019 04:48:42 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल दुर्ग लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद सोमवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधत करते हुए चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

PATRIKA

दुर्ग से टिकट मिलने के बाद पहली बार भाजपा कार्यालय पहुंचे विजय बघेल, गुटबाजी पर बोले सब मैनेज कर लेंगे

दुर्ग. भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल दुर्ग लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद सोमवार को भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधत करते हुए चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बघेल ने कहा की विधानसभा चुनाव में पराजय और क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और तीन मंत्रियों के प्रभाव का लोकसभा चुनाव में कोई भी असर नहीं होगा।
सरकार ने वादे तो किए पर निभाए नहीं
गुटबाजी से जुड़े सवाल पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि पिछले चुनाव में कमियों के कारण पराजय मिली। भाजपा में गुटबाजी जैसी कोई भी चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पुरानी सभी कमियों को दूर कर लिया जाएगा। चुनाव के मुद्दों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का कार्यकाल नाकामियों से भरा रहा है। चुनाव जीतने के लिए वादे तो किए गए लेकिन उनमें से एक भी वादे पूरे नहीं किए गए।
शराब से इनकम करने की तैयारी
शराबबंदी के बजाय सरकार शराब से इनकम की तैयारी कर रही है। इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि जनता मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाह रही है। इसलिए क्षेत्र के साथ पूरे देश में भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद बघेल दिवंगत नेता हेमचंद यादव के घर भी गए और परिजनों से मिलकर आशीर्वाद लिया। दुर्ग सीट पर कांग्रेस ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

ट्रेंडिंग वीडियो