scriptCHMO करते रहे दो घंटे इंतजार, पूरा स्टाफ था नदारद, 3 डॉक्टर सहित 19 स्टाफ को थमाया नोटिस | Durg CHMO Visit utai community health centre | Patrika News

CHMO करते रहे दो घंटे इंतजार, पूरा स्टाफ था नदारद, 3 डॉक्टर सहित 19 स्टाफ को थमाया नोटिस

locationदुर्गPublished: Mar 16, 2019 11:01:01 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

उतई अस्पताल में मनमानी की शिकायत मिलने पर सीएचएमओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया।

patrika

CHMO करते रहे दो घंटे इंतजार, पूरा स्टाफ था नदारद, 3 डॉक्टर सहित 19 स्टाफ को थमाया नोटिस

दुर्ग. उतई सामुदायकि स्वास्थ्य केन्द्र में समय पर नहीं पहुंचने और मरीजों की जांच में लापरवाही किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर, स्टाफ नर्स, लैब टैक्निशियन से लेकर साहयक ग्रेड तीन समेत 19 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
दो दिन के भीतर मांगा जवाब
सभी से दो दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। उतई अस्पताल के औचक निरीक्षण में यह लापरवाही सामने आई। उतई अस्पताल में मनमानी की शिकायत मिलने पर सीएचएमओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। सुबह 9 बजे की जगह डॉक्टर से लेकर अन्य कर्मचारी २ से ३ घंटे विलंब से आराम से आते रहे।
मरीजों ने कहा – कोई समय पर नहीं आते
सीएचएमओ को मरीजों ने बताया कि अस्पताल के अधिकारी विलंब से आते हैं। कईबार कुछ देर रुक ने के बाद डॉक्टर वापस लौट आते हैं। अन्य स्टाफ भी समय पर नहीं आते। टिकाकरणसे लेकर सोनोग्राफी के लिए इंतजार करना पड़ता है।
सीएचएमओ ने दिया निर्देश
सीएचएमओ ने निर्देश दिया है कि किसी भी कर्मचारी का वेतन अब उनके बिना लिखित आदेश से नहीं निकलेगा। उतई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पूरे स्टाफ को पहले ड्यूटी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के बाद ही वेतन आहरण किया जाएगा। मचांदुर सब सेंटर में भी लापरवाही सामने आई। सीएचएमओ डॉ. ठाकुर मचांदुर सब सेंटर भी पहुंचे थे। यहां पर एएनएम शैल गोस्वामी व स्वास्थ्य संयोजक पुष्पेन्द्र चंद्रा नदारद मिले। सीएचएमओ ने दोनों कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किया है।
नहीं मिला कोई भी कर्मचारी
सीएचएमओ डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जांच में पूरा अस्पताल खाली पाया गया। कोई कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं था। लगभग दो घंटा इंतजार के बाद अधिकारी कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। सभी के वेतन पर रोक लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
उतई अस्पताल में इनको मिला नोटिस
डॉ.ममता पाण्डेय – स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. अनिल अग्रवाल- मेडिकल ऑफिसर ,डॉ. ममता गेन्ड्रे-मेडिकल ऑफिसर पार्वती नेताम- नर्सिंग ट्यूटर, नंदा शेख -स्टाफ नर्स, नंद किशोर मान्डेकर- रेडियोग्राफर, सत्य प्रकाश कोसले-फॉर्मासिस्ट, लक्ष्मी गांधी-फार्मासिस्ट, शीतल चंद्राकर -लैब टैक्निशियन, ऋतु उइके- लैब टैक्निशियन, ज्ञानेश्वर धनघोरकर- वाहन चालक, तुष्टी देवी-नर्स, संदीप ठाकुर- ओटी अटेंड, झम्मन ठाकुर-सहायक ग्रेड-३, सजय भारती डॉटा एंट्री ऑपरेटर, कंचन गुप्ता-काउंसलर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो