scriptसफाई देखने निकले निगम कमिश्नर, दो कर्मचारी मिले नदारद चार का कटेगा वेतन, गंदगी फैलाने वाले तीन पर लगाया जुर्माना | Durg commissioner took stock of cleanliness | Patrika News

सफाई देखने निकले निगम कमिश्नर, दो कर्मचारी मिले नदारद चार का कटेगा वेतन, गंदगी फैलाने वाले तीन पर लगाया जुर्माना

locationदुर्गPublished: Sep 18, 2021 12:57:25 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

Durg Municipal Corporation: कमिश्नर सफाई के निरीक्षण के लिए अचानक वार्ड 23 मालवीय नगर और दीपक नगर पहुंचे। यहां उन्होंने पैदल घूमकर सफाई का जायजा लिया।

सफाई देखने निकले निगम कमिश्नर, दो कर्मचारी मिले नदारद चार का कटेगा वेतन, गंदगी फैलाने वाले तीन पर लगाया जुर्माना

सफाई देखने निकले निगम कमिश्नर, दो कर्मचारी मिले नदारद चार का कटेगा वेतन, गंदगी फैलाने वाले तीन पर लगाया जुर्माना

दुर्ग. नगर निगम दुर्ग के कमिश्नर हरेश मंडावी शुक्रवार की सुबह सफाई व्यवस्था देखने सड़कों पर निकले। इस दौरान न सिर्फ सफाई कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुआ बल्कि सड़क पर सामान रखकर गंदगी फैलाने का मामला सामने आया। इस दौरान कमिश्नर कार्य मे देरी से पहुंचने और गायब रहने पर चार कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गंदगी फैलाने वाले तीन पर जुर्माना भी लगाया।
यह भी पढ़ें
चार्ज लेते ही फॉर्म में नजर आए निगम आयुक्त, जोन आयुक्तों से कहा रोज मॉर्निंग विजिट करें
….

पैदल घूमकर लिया सफाई का जायजा
कमिश्नर सफाई के निरीक्षण के लिए अचानक वार्ड 23 मालवीय नगर और दीपक नगर पहुंचे। यहां उन्होंने पैदल घूमकर सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की भी जानकारी ली। इस दौरान दो कर्मचारी अशोक डहरिया और अशोक करियार द्वारा विलंब से कार्य शुरू करने की जानकारी मिली। इस पर उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं 15 की जगह केवल 13 कर्मचारी ड्यूटी करते पाए गए। जांच में दो कर्मचारी सुकुमार और नरेश निषाद नदारद मिले। इस पर उनका भी वेतन काटने के निर्देश दिए।
स्वच्छता निरीक्षक और सुपरवाइजर पर भड़के
पूरे वार्ड में भ्रमण के दौरान साफ-सफाई ठीक नहीं पाए जाने व कचरे का ढेर और मलबा नहीं उठने पर स्वच्छता निरीक्षक राजेन्द्र सराठे और सुपरवाइजर कमल नारायण निषाद पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल उठाने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान पांच जगहों पर कचरे का ढेर पाया गया। भ्रमण के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण वार्ड सुपरवाइजर कमल नारायण निषाद का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इस दौरान सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल रखने पर गायत्री सिंह दीपक नगर पर 500 रूपए, रियाज नीजामी दीपक नगर निरंकारी भवन रोड झाड़ी डालने पर 200 रूपए और जय भोले किराना स्टोर्स मालवीय नगर परा कचरा रोड पर डालने पर 150 रूपए जुर्माना लगाया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो