scriptहाई प्रोफाइल ड्रामा, नाराज कांग्रेस पार्षद बोतल में पेट्रोल लेकर निगम पहुंचे आत्मदाह करने | Durg : Durg municipal corporation | Patrika News

हाई प्रोफाइल ड्रामा, नाराज कांग्रेस पार्षद बोतल में पेट्रोल लेकर निगम पहुंचे आत्मदाह करने

locationदुर्गPublished: Sep 12, 2017 11:28:00 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नगर निगम में सोमवार को खूब ड्रामा चला। कांग्रेसी पार्षद प्रकाश गीते पहले तो अवैध होर्डिंग की सूची लेकर निगम क

nagar nigam
दुर्ग. अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नगर निगम में सोमवार को खूब ड्रामा चला। कांग्रेसी पार्षद प्रकाश गीते पहले तो अवैध होर्डिंग की सूची लेकर निगम कार्यालय पहुंचे। अफसरों को सूची थमा कर शाम तक कार्रवाई न करने पर आत्मदाह करने की चेतवानी देकर लौट गए। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे शाम को बोतल में पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने फिर निगम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने पेट्रोल अपने उपर उड़ेलने की कोशिश की पर मौके पर मौजूद विधायक अरुण वोरा व अन्य पार्षदों ने उन्हें रोक लिया।
पखवाड़े भर पहले भाजपा के एल्डरमेन प्रतीक उमरे ने कांग्रेस के अवैध होडिंग को हटाने के लिए निगम में धरना दिया था तब निगम प्रशासन ने अवैध होर्डिंग हटाने का कार्रवाई शुरू की थी। दो चार जगह कार्रवाई करने के बाद निगम का अमला शांत बैठ गया। तब से अवैध होर्डिंग को लेकर आरोप प्रत्यारोप चल रहा है। कांग्रेस के पार्षद यह आरोप लगाते रहे हैं कि निगम प्रशासन ने सिर्फ कांग्रेस की होर्डिंग निकाली है भाजपा के अवैध होर्डिंग को छुआ तक नहीं।
आखिर सोमवार को कांग्रेस पार्षद गीते भाजपा के होर्डिंग को हटवाने के लिए आत्मदाह पर उतरू हो गए। बाद में मौके पर पहुंचकर नगर निगम के ईई व राजस्व अधिकारी ने 5 दिन के भीतर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया तब मामला शांत हुआ। कसारीडीह के कांग्रेस पार्षद प्रकाशगीते ने सोमवार की सुबह जनदर्शन में ईई एके दत्ता को अवैध होर्डिंग्स की सूची सौपकर कार्रवाई की मांग की। सूची के साथ उन्होंने सोमवार को ही कार्रवाई शुरू नहीं करने पर आत्मदाह की चेतावनी का पत्र भी दिया। उन्होंनें कहा कि लगातार अवैध होर्डिंग की जानकारी देकर हटाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन निगम प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।
यह सीधे तौर पर जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने जैसा है। पार्षद के इस पत्र पर अफसरों ने खास ध्यान नहीं दिया। अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर इससे पहले भाजपा समर्थित एल्डरमेन प्रतीक उमरे ने 28 अगस्त को निगम कार्यालय में धरना दिया था। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए निगम प्रशासन ने कांग्रेसियों के एक दर्जन होर्डिंग हटा दिए थे। तब से कांग्रेस पार्षद भी भाजपा के अवैध होर्डिंग को लेकर आपत्ति दर्ज करा रहे थे। महीने भर पहले नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू ने भी अवैध होर्डिंग की शिकायत दर्ज कराई थी।
ईई-आरओ को सुनाई खरीखोटी
पार्षद के आत्मदाह करने की कोशिश की सूचना पर ईई एके दत्ता और राजस्व अधिकारी सतीशमिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों को विधायक वोरा सहित तमाम पार्षदों ने जमकर खरीखोटी सुनाई। पार्षद आत्मदाह की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिए जाने पर वे नाराज थे।
नहीं आए महापौर और कमिश्नर
पार्षद के आत्मदाह की कोशिश के बाद विधायक व कांग्रेसी पार्षद करीब आधे घंटे तक नाराजगी जाहिर करते हुए अफसरों को खरीखोटी सुनाते रहे। इसकी सूचना विधायक ने कलक्टर को भी दी।महापौर चंद्रिका चंद्राकर सामने आईं ने निगम कमिश्नर एसके सुदरानी सामने आए। मौके पर पहुंचे राजस्व अधिकारी ने विधायक व कांग्रेसी पार्षदों को 5 दिन के भीतर अवैध होर्डिंग्स हटाने का भरोसा दिलाया। मौके से ही मोबाइल पर उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मियों को निर्देश भी दिया। लिखित आश्वासन भी दिया।
विधायक पहुंचे तब सामने आए पार्षद
शाम 5 बजे विधायक वोरा, निगम सभापति राजकुमार नारायणी, नेता प्रतिपक्ष लिखन साहू सहित कांग्रेस के दर्जनभर से ज्यादा पार्षद निगम कार्यालय पहुंचे। इसके कुछ मिनट बाद पेट्रोल की बोतल के साथ पार्षद गीते आए। विधायक अरूण वोरा ने बताया कि निगम की कार्रवाई दुभार्वना पूर्ण रहा है। अवैध होर्डिंग्स बताकर विकास की जानकारी देने वाले कांग्रेस के वैध होर्डिंग भी हटाए गए। महापौर ननि चंद्रिका चदं्राकर ने बताया कि कांग्रेस के पास कोई मु²ा नहीं है, इसीलिए इस तरह की नौटंकी कर जनता का ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी नौटंकी विधायक को तो शोभा नहीं देता। अवैध होर्डिंंग हटाने में कहीं कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो