scriptशहर को स्वच्छ रखने फेसबुक में एक हजार फ्रैंड वाले 65 लोगों को निगम ने बनाया ब्रांड एंबेसडर | Durg:Facebook Friend 65 to a clean city, a thousand people, the Corporation made brand ambassador | Patrika News

शहर को स्वच्छ रखने फेसबुक में एक हजार फ्रैंड वाले 65 लोगों को निगम ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

locationदुर्गPublished: Dec 13, 2016 11:02:00 am

शहर को जीरो वेस्ट बनाने की मुहिम अब फेसबुक पर भी चलेगा। इसके लिए निगम ने फेसबुक पर सक्रिय 65 ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

Facebook Friend 65 to a clean city, a thousand peo

Facebook Friend 65 to a clean city, a thousand people, the Corporation made brand ambassador

दुर्ग.शहर को जीरो वेस्ट बनाने की मुहिम अब फेसबुक पर भी चलेगा। इसके लिए निगम ने फेसबुक पर सक्रिय 65 ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। ये ब्रांड एंबेसडर डोर-टू-डोर जाकर लोगों को कैंपेन से जोड़ेंगे और फेसबुक पर लाइक व कमेंट के माध्यम से व्यवस्था में सुधार की पहल करेंगे। निगम प्रशासन द्वारा सोमवार को सभी 65 ब्रांड एंबेसडर्स को अभियान से जोड़कर सम्मान किया गया है। उन्हें अभियान के मकसद व कार्ययोजना की जानकारी दी गई। निगम कमिश्नर एसके सुन्दरानी ने कार्ययोजना की जानकारी दी।

जीरो वेस्ट की मुहिम

ब्रांड एंबेसडर ने मुहिम को आगे बढ़ाकर दुर्ग निगम को देश में टॉप पर लाने का संकल्प भी लिया।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत निगम प्रशासन द्वारा जीरो वेस्ट की मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत अब तक वार्ड-वार्ड जाकर लोगों को मैनुअली मुहिम से जोड़ा जा रहा था। इस मुहिम में अब आधुनिक संचार प्रणाली के उपयोग का निर्णय किया गया है। निगम प्रशासन का दावा है कि आधुनिक संचार प्रणाली की तेजी और लोगों तक पहुंच का फायदा अभियान को मिल सकता है। इसी के तहत ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है।

स्कूलों को जोड़ा जाएगा अभियान से
ब्रांड एंबेसडर्स के माध्यम से स्कूलों को भी जीरो वेस्ट की मुहिम से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा साइकिल रैली, अलग-अलग माध्यमों से कैंपनिंग व प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का काम करेंगे। ब्रांड एंबेसडर को आईडी दिया गया है। जिससे माध्यम से वे लोगों को जोड़कर अभियान की गतिविधियां उन तक पहुंचाएंगे और लाइक कमेंट के माध्यम से फीडबैक लेकर सुधार की पहले करेंगे। निगम प्रशासन द्वारा ब्रांड एंबेसडर के रूप में ऐसे लोगों का चयन किया गया है, जिनके फेसबुक पर कम से कम 1000 फ्रेन्ड्स हैं।

एंबेसडर्स फ्रेंड्स से जुड़ेगे
अधिकारियों का कहना है कि ब्रांड एंबेसडर के माध्यम से इनके सभी फ्रेन्ड्स भी अभियान से जुड़ जाएंगे। जिनके माध्यम से दूसरे लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। इस मौके पर सेलेस्टियल वेस्ट मेनेजमेंट कंपनी इंदौर की ओर से कलाकारों ने डाटा सेंटर और इंदिरा मार्केट पार्किंग स्थल पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरुक किया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि खुले में शौच से किस प्रकार की बीमारी और समस्याएॅ पैदा होती हैं। निगम प्रशासन का मानना है कि ब्रांड एंबेसडरों के फेस बुक पर सक्रियता से लोगों को स्वच्छता के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित किया जा सकेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो