scriptकलेक्टोरेट घेराव के समय उग्र हुए जोगी कार्यकर्ता, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा | Durg : Jogi congress performing | Patrika News

कलेक्टोरेट घेराव के समय उग्र हुए जोगी कार्यकर्ता, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा

locationदुर्गPublished: Sep 18, 2017 04:41:27 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

कलेक्टरेट घेराव करने जा रहे जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

jogi
दुर्ग. नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने सोमवार को उग्र प्रदर्शन किया। राहत कार्य, नगरीय निकायों में संपत्ति और यूजर चार्ज में बढ़ोत्तरी, जल संग्रहण, बिजली, फसल बीमा और ऋण माफी जैसे प्रदेश स्तरीय नौ मुद्दों को लेकर दुर्ग कलेक्टोरेट का घेराव किया।कलेक्टरेट घेराव करने जा रहे जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। लगभग एक हजार की संख्या में जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर कलेक्टोरेट दफ्तर का घेराव करने आगे बढ़ रहे थे। जिन्हें पुलिस ने बल के साथ जिला अस्पताल के पास रोक दिया।
बनाए गए थे दो बैरिकेट्स
मानस भवन से सैंकड़ों की संख्या में निकले जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए जिला अस्पताल के पहले एक बैरिकेट लगाया गया था। पहले बैरिकेट को तोडऩे के बाद जैसे ही जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता आगे बढ़े पुलिस ने दूसरे बैरिकेट के करीब सभी को रोक लिया।
वाटर कैनन का किया इस्तेमाल
इसके बाद पुलिस के साथ जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जमकर धक्का-मुक्की हो गयी। बैरिकेट लांघने की कोशिश में पुलिस और जोगी कार्यकर्ता लगभग एक घंटे तक एक दूसरे से उलझते रहे। बीच-बीच में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर आक्रोशित जोगी कार्यकर्ताओं को खदेडऩे का भी प्रयास किया।
पूर्व मंत्री विधान मिश्रा, विधायक आरके राय, प्रकाश देशलहरा और प्रताप मध्यानी के साथ जोगी कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता कलेक्टरेट तक जाने पर अड़े रहे। पुलिस के समझाने के बाद भी वो नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक सड़क पर संग्राम के बाद जोगी कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता शांत हुुए।
राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कलेक्टोरेट घेराव के दौरान लोकसभा प्रभारी विधान मिश्रा,विधायक आरके राय, पूर्व विधायक बाल मुकुंद देवांगनके नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। राज्यपाल के नाम बनाए गए ९ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम संजय अग्रवाल ने जोगी कार्यकर्ताओं से लेते हुए उन्हें शासन तक उनकी मांगें पहुंचाने का आश्वासन दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो