scriptदुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा करोड़पति के साथ पेट्रोल पम्प की भी मालकिन | Durg Lok Sabha congress candidate Patrol pump owner also | Patrika News
दुर्ग

दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा करोड़पति के साथ पेट्रोल पम्प की भी मालकिन

प्रतिमा चंद्राकर की संपत्ति 5 साल में करीब 20 फीसदी बढ़ गई। वर्ष 2013 में उनके पास करीब साढ़े 4 करोड़ की संपत्ति थी। अब बढ़कर 5 करोड़ 50 लाख से ज्यादा हो गई है। प्रतिमा लाखों की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और कृषि भूमि के साथ एक पेट्रोल पम्प की मालकिन भी हैं।

दुर्गApr 03, 2019 / 10:11 pm

Satya Narayan Shukla

bhilai patrika

दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा करोड़पति के साथ पेट्रोल पम्प की भी मालकिन

दुर्ग@Patrika. कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर की संपत्ति 5 साल में करीब 20 फीसदी बढ़ गई। वर्ष 2013 में उनके पास करीब साढ़े 4 करोड़ की संपत्ति थी। यह अब बढ़कर 5 करोड़ 50 लाख से ज्यादा हो गई है। प्रतिमा लाखों की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और कृषि भूमि के साथ एक पेट्रोल पम्प की मालकिन भी हैं।
नामांकन के साथ चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा
उन्होंने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन के साथ चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा भी जमा कराया है। इसमें इसका खुलासा हुआ है। @Patrika. प्रतिमा ने वर्ष 2013 में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भी इसी तरह संपत्ति का ब्यौरा जमा कराया था। ताजा ब्यौरे के मुताबिक प्रतिमा चंद्राकर और उनके पति रामस्वरूप चंद्राकर को मिलाकर 5 करोड़ 51 लाख 23 हाजर 526 रुपए की संपत्ति है।
प्रतिम चंद्राकर के पास क्या-क्या
नकद
खुद के पास – 4,25,000 रुपए
पति के पास – 42,100 रुपए

बैंक में
स्वयं – 14 खातों में – 22, 58,023 रुपए
पति – 6 खातों में – 18, 10,220 रुपए
बचत योजना
स्वयं – 2,99,6 75 रुपए
पति – 13,48 ,410 रुपए

वाहन
स्वयं – महिद्रा एसयूवी – 12, 38,126 रुपए
पति – एक्टिवा – 51, 849 रुपए

जेवरात
स्वयं – सोना 300 ग्राम 14, 34,300 रुपए
चांदी – 2 किलोग्राम – 77,500 रुपए
पति – सोना – 50 ग्राम 2,40,300 रुपए
व्यापार
स्वयं – ताशा फ्यूल्स पेट्रोल पम्प निवेश- 14,04,213 रुपए

कृषि भूमि
स्वयं-भनसुली, नगपुरा, मतवारी में 14.40 एकड़- 1,41,47,900 रुपए
पति-भनसुली पाटन में 15.63 एकड़ -61,96, 600 रुपए

गैर कृषिभूमि
स्वयं-बोरसी, नगपुरा, जामगांव आर व रायपुर में कुल 20117 वर्गफीट – 76 ,00,8 00 रुपए
पति – उरला व पुलगांव में कुल 10911 वर्गफीट – 70,31,700 रुपए
मकान
पति के नाम-आमदी मंदिर वार्ड 3111 वर्गफीट – ९०,49,700 रुपए

ऋण
स्वयं – 5, 61,735 रुपए
पति -3,16, 635 रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो