script

पुलिस का नया अभियान, महिला कमांडो रोकेगी ठगी और साइबर अपराध

locationदुर्गPublished: Nov 14, 2017 12:31:23 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

शहर की पुलिस दुर्ग के 300 महिला कमांडो के माध्यम से अपनी बात लोगों को पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

Mahila Commando
दुर्ग . मोबाइल से बैंक संबंधी जानकारी लेकर खाते से रुपए आहरण करने का मामला लगातार सार्वजनिक हो रहा है। अपराधों को रोकने पुलिस लगातार जागरुक करने अभियान चला रही है। इसके बाद भी ठगी का सिलसिला थम नहीं रहा है। शहर की पुलिस दुर्ग के 300 महिला कमांडो के माध्यम से अपनी बात लोगों को पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
नागरिक अलर्ट रहे
पुलिस ने बताया कि ठग सक्रिय है नागरिक सावधानी बरते, मोबाइल पर बैंक संबंधी जानकारी बिलकुल न दे। एएसपी शशि मोहन सिंह और सिटी कोतवाली टीआई भावेश साव ने ऋषभ जैन धर्मशाला में महिला कमांडो और नागरिकों को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य था कि नागरिक अलर्ट रहे।
फर्जी कॉल से सावधान
मोबाइल पर आने वाले फर्जी कॉल से सावधान रहे। एएसपी ने लोगों को बताया कि किसी भी बैंक आपसे फोन पर जानकारी नहीं मांगते। अगर उन्हें जानकारी चाहिए तो वे बैंक बुलाकर जानकारी लेंगे। महिला कंमाडों से कहा गया गया कि वे इस बात की जानकारी अपने अपने क्षेत्र में जानकारी दे।
रक्षा टीम ने दी महिला कमांडो को टिप्स
इस दौरान रक्षा टीम भी मौजूद रही। साइबर क्राइम की जानकारी देने के बाद रक्षा टीम की मोनिका नवी पाण्डेय ने दुर्ग की महिला कमांडो को सुरक्षा के लिहाज से कुछ टिप्स बताया। साथ ही हिदायत दी कि बल का प्रयोग करना अपराध है, बल का प्रयोग अपने सुरक्षा व जान बचाने के लिए करें। किसी पर रौब जमाने के लिए किया गया बल का प्रयोग अपराध की श्रेणी में आता है।
नहीं पकड़ाया आरोपी
सप्ताह भर पहले सिटी कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के एक कर्मचारी की शिकायत पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया था। पीडि़त ने पुलिस को बताया था कि अज्ञात ने मोबाइल पर एटीएम का पासवर्ड पूछकर उसके खाते से १७००० रुपए की ठगी कर ली। बाद में फोन कर आरोपी ने जानकारी दी थी कि खाते से निकाली गई राशि जल्द उसके खाते में ट्रांसफर किया जाएगा, लेकिन खाता में रुपए वापस नहीं होने पर वह थाना पहुंचा।

ट्रेंडिंग वीडियो