scriptनिगम की इस हरकत से नाराज हो गए शहरवासी, सड़क पर रोक दी कचरे से भरी गाडिय़ां | Durg municipal corporation | Patrika News

निगम की इस हरकत से नाराज हो गए शहरवासी, सड़क पर रोक दी कचरे से भरी गाडिय़ां

locationदुर्गPublished: Dec 06, 2017 11:33:23 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

नगर पालिका निगम के वार्ड 54 के नागरिकों ने बुधवार की सुबह 8 बजे निगम की गाडिय़ों को सड़क पर ही रोकना शुरू कर दिया।

patrika
दुर्ग . नगर पालिका निगम के वार्ड 54 के नागरिकों ने बुधवार की सुबह 8 बजे निगम की गाडिय़ों को सड़क पर ही रोकना शुरू कर दिया। घंटेभर में ही स्थिति चक्काजाम जैसी निर्मित हो गई थी। दरअसल निगम की गाडिय़ां शहर का कचरा लेकर ट्रेचिंग ग्राउंड जा रही थी।
Read more: हड़ताल के दौरान कार्रवाई की जद में आए शिक्षाकर्मियों का क्या होगा, अब भी संशय

बीमारियों के शिकार हो रहे नागरिक
नागरिकों का कहना था कि निगम के कर्मचारी निर्धारित स्थान पर कचरा नहीं डालते। इसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक श्वास और चर्म रोग जैसे घातक बीमारी के शिकार हो रहे हैं। सुबह चक्काजाम क्षेत्रीय पार्षद ने कुछ सहयोगियों के साथ शुरू किया था। बाद में पूरा मोहल्ला इस मुहिम में शामिल हो गया।
विधायक अरूण वोरा पहुंचे
चक्काजाम की सूचना मिलते ही सुबह ८.३० बजे शहर विधायक अरूण वोरा पहुंच गए थे। नागरिकों से चर्चा करने के बाद वे आंदोलन में शामिल हो गए। विधायक का कहना था कि जब तक निगम के अधिकारी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच जाते तब तक वाहनों को सड़क पर खड़ी रहने दिया जाए।
Read more: सट्टेबाजी का नया ट्रैंड, गर्लफ्रैंड को बाइक में पीछे बैठाओ और स्टंट दिखाकर ले जाओ हजारों, लाखों रुपए

पाइप लाइन की आनन-फानन में मरम्मत
भारी वाहनों के आवाजाही से पेयजल पाइप लाइन फूट गई थी। जिसकी शिकायत पिछले पंद्रह दिनों से निगम कार्यालय पहुंचकर कर रहे थे। इसके बाद भी निगम के अधिकारी शिकायत को नजरअंदाज कर रहे थे। बुधवार सुबह नागरिकों की भीड़ देखकर अधिकारियों ने आनन-फानन में पाइप लाइन सुधार कार्य शुरू किया।
निर्धारित स्थान पर नहीं डालते कचरा
नागरिकों का कहना है कि निगम ट्रेचिंग ग्राउंड के लिए स्थान निर्धारित किया है इसके बाद भी वाहन चालक शहर से निकले कचरे को निर्धारित स्थान पर डंप नहीं करते। शहर का कचरा पोटिया बस्ती से पहुंचनेे लगा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो