scriptहोर्डिग्स हटा नहीं पाए अब कर रहे अवैध फ्लेक्स व विज्ञापन बोर्ड हटाकर खानापूर्ति | Durg municipal corporation | Patrika News

होर्डिग्स हटा नहीं पाए अब कर रहे अवैध फ्लेक्स व विज्ञापन बोर्ड हटाकर खानापूर्ति

locationदुर्गPublished: Dec 07, 2017 03:54:34 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

नगर निगम शिकायतों के बाद भी अवैध होर्डिंग्स हटा नहीं पा रहा, वहीं अब छोटे फ्लेक्स व विज्ञापन बोर्ड को हटाकर महज खानापूर्ति किया जा रहा है।

patrika
दुर्ग . नगर निगम शिकायतों के बाद भी अवैध होर्डिंग्स हटा नहीं पा रहा, वहीं अब छोटे फ्लेक्स व विज्ञापन बोर्ड को हटाकर महज खानापूर्ति किया जा रहा है। निगम के तोड़ूदस्ते ने गुरुवार को अवैध फ्लेक्स व विज्ञापन बोर्ड के खिलाफ अभियान चलाया।
जांच नहीं की गई
इस दौरान सड़क के किनारे बिजली के खंबे, सरकारी भवन व दीवारों पर लगाए गए 200 से ज्यादा अवैध फ्लेक्स व विज्ञापन बोर्ड हटाए गए, लेकिन वहीं सड़क पर लगे होर्डिंग्स की जांच तक नहीं की गई।
Read more: गुजराती कलमकारी में मां अंबे की कहानी और भील पेंटिंग में नजर आया प्रकृति का प्रेम, देखिए वीडियो

खानापूर्ति की तर्ज पर चल रहा
कलेक्टर ने शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार के मद्देनजर अवैध होर्डिंग्स व फ्लेक्स के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके परिपाल में निगम द्वारा कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन यह महज खानापूर्ति की तर्ज पर चल रहा है।
ध्यान नहीं दिया
गुरुवार को भी निगम प्रशासन द्वारा पटेल चौक से लेकर गंजपारा तक अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली के खंबों व पेड़ों में लगे छोटे फ्लेक्स हटाए गए, लेकिन बड़े होर्डिंग्स पर ध्यान नहीं दिया गया।
दो दिन पहले भी की कार्रवाई
नगर निगम द्वारा दो दिन पहले भी इस तर्ज पर पटेल चौक से हिन्दी भवन, जिला अस्पताल, नया बस स्टैंड, राजेन्द्र पार्क चौक, पॉलिटेक्नीक कॉलेज, मालवीय नगर चौक से रायपुर नाका तक अभियान चलाया गया था। इस दौरान भी केवल छोटे फ्लेक्स को हटाकर खानापूर्ति कर ली गई थी।
कलक्टर से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
अवैध होर्डिग्स पर कार्रवाई नहीं किए जाने की कांग्रेसी पार्षद लगातार कलक्टर के पास शिकायत कर रहे हैं। पिछले जनदर्शन में भी कांग्रेस पार्षद प्रकाश गीते ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके साथ उन्होंने गौरव पथ के अवैध होर्डिंग्स की जानकारी भी कलेक्टर को दी थी, लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो