scriptदुर्ग को मिला ODF प्लस-प्लस का तमगा, दूसरी बार खिताब हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला निगम बना | Durg Municipal Corporation received ODF Plus-Plus Award | Patrika News

दुर्ग को मिला ODF प्लस-प्लस का तमगा, दूसरी बार खिताब हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला निगम बना

locationदुर्गPublished: Jan 27, 2021 01:36:13 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत सरकार ने नगर निगम को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) की स्थिति को सफलतापूर्वक बरकरार रखने के लिए ODF प्लस-प्लस के खिताब से नवाजा है।

दुर्ग को मिला ODF प्लस-प्लस का तमगा, दूसरी बार खिताब हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला निगम बना

दुर्ग को मिला ODF प्लस-प्लस का तमगा, दूसरी बार खिताब हासिल करने वाला छत्तीसगढ़ का पहला निगम बना

दुर्ग. स्वच्छता की रैंकिंग से पहले नगर निगम के लिए अच्छी खबर आई है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारत सरकार ने नगर निगम को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) की स्थिति को सफलतापूर्वक बरकरार रखने के लिए ODF प्लस-प्लस के खिताब से नवाजा है। दुर्ग नगर निगम प्रदेश का एकमात्र नगर निगम है जिसे यह खिताब दिया गया है। इसके साथ ही दुर्ग पहला नगर निगम भी बन गया है जिसे यह खिताब मिला है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिल्ली की टीम ने गोपनीय रूप से शहर में आकर ओडीएफ की स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान शहर के 41 ओडीएफ स्पॉट, 50 पब्लिक व 7 कम्यूनिटी टॉयलेट के अलावा खुले में शौच वाले संभावित स्थलों का रेंडम सर्वे कर फीडबैक लिया गया था। इससे पहले वर्ष 2018 में शहर को ओडीएफ घोषित किया गया था। स्वच्छता की रैंकिंग में ओडीएफ के लिए तय 30 फीसदी अंक इसी सर्वे व फीडबैक के आधार पर तय होगा।
प्रदेश का पहला निगम दूसरी बार सर्टिफिकेशन
निगम कमिश्नर इंद्रजीत बर्मन ने बताया कि दिल्ली के प्रतिनिधियों ने गुप्त रूप से शहर के सार्वजनिक शौचालयों, सामुदायिक शौचालयों, खुले में शौच के साथ सड़क, नाली की सफाई का निरीक्षण किया गया था। यह कार्य पूरे प्रदेश में नगरी निकायों में किया गया था। इसमें शहर को दूसरी बार ओडीएफ का सर्टिफिकेशन मिला। इस तरह निगम के खाते में ओडीएफ प्लस प्लस का खिताब आया है।
कमिश्नर ने कहा सबके सहयोग से मिली सफलता
दुर्ग निगम कमिश्नर ने इस उपलब्धि का लिए जनता के योगदान की सराहना की है। उन्होंने कहा है लोगों की जागरूकता के कारण बेहतर प्रदर्शन की स्थिति बनी। यह जागरूकता स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि परिवार, समाज, वार्ड क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने से शहर स्वच्छ और सुंदर होगा और स्वच्छता सर्वेक्षण में भी बेहतर स्थिति बनेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो