दुर्ग

पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, लॉकडाउन में दुर्ग से भागकर पहुंच गया था महाराष्ट्र

पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति को दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति आदेश बंसोड़ उम्र 44 साल पत्नी की हत्या के बाद से फरार था। (murder in Durg)

दुर्गSep 26, 2020 / 01:27 pm

Dakshi Sahu

पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, लॉकडाउन में दुर्ग से भागकर पहुंच गया था महाराष्ट्र

दुर्ग. पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति को दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति आदेश बंसोड़ उम्र 44 साल पत्नी की हत्या के बाद से फरार था। पुलिस को उसकी लोकेशन गोंदिया में मिली। जहां से लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि 20 सितंबर को आरोपी ने आधी रात पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से मार दिया था। गंभीर हालत में मृतक पत्नी सुजाता बंसोड़ को उपचार के लिए रायपुर आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने की थी थाने में शिकायत
पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति की परिजनों ने ही पुलिस में शिकायत की थी। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी लगातार पुलिस को छका रहा था। लॉकडाउन में बार-बार अपनी लोकेशन भी बदल रहा था। परिजनों ने बताया कि जब वारदात हुई तब सुजाता उन्हें कमरे में लहुलुहान हालत में मिली थी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पति ने तैश में आकर उसकी हत्या कर दी।

Home / Durg / पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, लॉकडाउन में दुर्ग से भागकर पहुंच गया था महाराष्ट्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.