scriptफिल्मी स्टाइल में गुंडा का पीछे करते हुए एक छत से दूसरी छत कूद गए TI, बदमाश ने पुलिस से बचने छोड़े खूंखार कुत्ते | Durg police caught Gunda, dog was left in house to escape from police | Patrika News

फिल्मी स्टाइल में गुंडा का पीछे करते हुए एक छत से दूसरी छत कूद गए TI, बदमाश ने पुलिस से बचने छोड़े खूंखार कुत्ते

locationदुर्गPublished: Mar 31, 2021 11:26:20 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

मोहन नगर थाना का निगरानी गुंडा और बदमाश अमन सागर दो माह के बाद पकड़ा गया। उसके घर में पुलिस ने दबिश तो बचने के लिए बदमाश ने घर में कुत्ता छोड़ दिया था।

फिल्मी स्टाइल में गुंडा का पीछे करते हुए एक छत से दूसरी छत कूद गए TI, बदमाश ने पुलिस से बचने छोड़े खूंखार कुत्ते

फिल्मी स्टाइल में गुंडा का पीछे करते हुए एक छत से दूसरी छत कूद गए TI, बदमाश ने पुलिस से बचने छोड़े खूंखार कुत्ते

भिलाई. मोहन नगर थाना का निगरानी गुंडा और बदमाश अमन सागर दो माह के बाद पकड़ा गया। उसके घर में पुलिस ने दबिश तो बचने के लिए बदमाश ने घर में कुत्ता छोड़ दिया था। लेकिन टीआई बृजेश कुशवाहा की दुत्कार से कुत्ता दुबक गया। टीआई सीधे छत पर पहुंच गए और भाग रहे अमन को दो मकानों की छत को पार कर दूसरे के घर में दबोच लिया। आरोपी अमन सागर को वैशाली नगर थाना पुलिस को सौप दिया। वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
फरार था आरोपी
मोहन नगर टीआई बृजेश कुशवाहा ने बताया कि 15 जनवरी की रात वैशाली नगर निवासी पांडेय परिवार के बच्चों और महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट किया था। सन्नी पांडेय के सिर पर गंभीर चोट आई थी। सप्ताहभर अस्पताल में भर्ती था। आरोपी अमन सागर, उसका भाई करन सागर अन्य आरोपी थे। इस मामले में अमन सागर फरार था। वहीं शराब की तस्करी में करन सागर को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविावर की सुबह सूचना मिली तो पुलिस तत्काल पेट्रोलिंग टीम के साथ संतराबाड़ी उसके घर पहुंचे। उसे हिरासत में लिया।
पुलिस से बचने घर में पाला था खूंखार कुत्ता
टीआई बृजेश कुशवाहा के साथ टीम ने दबिश दी तो आरोपी अमन सागर ने देख लिया। तुरंत अपने घर में कुत्ता छोड़कर अंदर भाग गया। इधर उसके घर पर पहुंचते ही टीआई की दुत्कार सुनकर कुत्ता दुबुक गया। अमन एक छत से दूसरी छत पर भागने लगा। टीआई ने दौड़ा कर दूसरे के घर में उसे दबोच लिया। विवेक शुक्ला, सीएसपी दुर्ग ने बताया कि मोहन नगर थाने के निगरानी बदमाश अमन सागर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद वैशाली नगर पुलिस को सौंपा गया है। अमन के खिलाफ वैशाली नगर थाना में घर में घुसकर मारपीट करने का प्रकरण दर्ज है।

ट्रेंडिंग वीडियो