scriptनशाबंदी के लिए आंदोलन से पहले युकांई खुद छोड़ेंगे नशा | Durg:Prohibition to leave before the movement itself Yuva congress intoxication | Patrika News

नशाबंदी के लिए आंदोलन से पहले युकांई खुद छोड़ेंगे नशा

locationदुर्गPublished: Sep 15, 2016 04:13:00 pm

प्रदेश में पूर्ण नशाबंदी के लिए युवक कांग्रेस जल्द मुहिम शुरू
करेगी। इससे पहले संगठन में भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Durg:Prohibition to leave before the movement itse

Durg:Prohibition to leave before the movement itself Yu intoxication

दुर्ग.प्रदेश में पूर्ण नशाबंदी के लिए युवक कांग्रेस जल्द मुहिम शुरू करेगी। इससे पहले संगठन में भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस तरह खुद नशे से दूर रहकर युकां के कार्यकर्ता समाज के सामने उदाहरण पेश कर सकेंगे। यह बातें शहर युकां के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश मजूमदार ने गुरुवार को कही।

नशा के खिलाफ छेड़ेंगे जंग
चुनाव के बाद युकां के प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी देते हुए मजूमदार ने बताया कि मूल संगठन द्वारा दिए गए जिम्मेदारियों के साथ इस बार युवाओं ने शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ भी मुहिम चलाने का निर्णय किया है। इसके तहत अवैध शराब, ब्राउन शुगर सहित नशा के काम आने वाले सभी सामग्रियों की बिक्री पर रोक के लिए अभियान चलाया जाएगा।

युवाओं ने लिए मांगेंगे टिकट
मजूमदार ने संगठन व सत्ता में युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में सक्रिय व क्षमतावान युवाओं को आने लाने की मांग की जाएगी। इसके लिए सभी वरिष्ठनेताओं के सामने योग्य युवाओं के प्रस्ताव रखे जाएंगे। शहर अध्यक्ष मजूमदार ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समारोह में शपथ ग्रहण की योजना तैयार की जा रही है।समारोह जिला मु?यालय में कराए जाने की योजना है।इसमें प्रदेशअध्यक्ष उमेशपटेल पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो