scriptबड़ी लापरवाही, चुनाव प्रशिक्षण में नहीं आए अधिकारी-कर्मचारी, उप निर्वाचन अधिकारी ने थमाया 61 को कारण बताओ नोटिस | Employees did not come for training in elections, notice was given | Patrika News

बड़ी लापरवाही, चुनाव प्रशिक्षण में नहीं आए अधिकारी-कर्मचारी, उप निर्वाचन अधिकारी ने थमाया 61 को कारण बताओ नोटिस

locationदुर्गPublished: Dec 08, 2021 08:45:27 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

Chhattisgarh Municipal Election 2021: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव कार्य को लेकर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रशासन के आदेशों की अनदेखी का मामला सामने आया है।
 

बड़ी लापरवाही, चुनाव के प्रशिक्षण में नहीं आए अधिकारी-कर्मचारी, उप निर्वाचन अधिकारी ने थमाया 61 को कारण बताओ नोटिस

बड़ी लापरवाही, चुनाव के प्रशिक्षण में नहीं आए अधिकारी-कर्मचारी, उप निर्वाचन अधिकारी ने थमाया 61 को कारण बताओ नोटिस

दुर्ग. छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव कार्य को लेकर सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रशासन के आदेशों की अनदेखी का मामला सामने आया है। इस पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा ने 61 अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में अधिकारियों को जल्द ठोस जवाब नहीं देने की सूरत में कार्रवाई की अनुशंसा की चेतावनी भी दी गई है। मंगलवार को उप जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान दल के पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी क्रमांक एक के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इसके लिए कुल 1390 अधिकारियों व कर्मचारियों को बुलाया गया था, लेकिन इनमें से 61 अधिकारी कर्मचारी प्रशिक्षण में नहीं आए।
50-50 के समूहों में प्रशिक्षण
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखकर 50-50 के समूह में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। आपात स्थिति के लिए चिकित्सकों का दल भी तैनात किया गया था। टीकाकरण की भी व्यवस्था की गई थी।
आज शेष निकायों का प्रशिक्षण
बुधवार को भिलाई की तरह नगर निगम रिसाली, नगर निगम भिलाई चरोदा और नगर पालिका परिषद जामुल के पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी क्रमांक एक को बीआईटी कालेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी दिन उतई के वार्ड क्रमांक 5 के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है।

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, सभी 42 अभ्यर्थियों के नामांकन वैध
दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए दाखिल किए गए सभी 42 नामांकन वैध पाए गए हैं। मंगलवार को इन नामांकन पत्रों की स्कूटनी की गई। अभ्यर्थियों के पास बुधवार की शाम 5 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसके बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी बृजेन्द्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उप मुख्य चुनाव अधिकारी इसराईल शरीफ , मुरली मनोहर देवांगन,राजेश महाडिक, आदित्य ताम्रकार, श्याम मिश्रा ने नामांकन पत्रों की जांच की। स्कूटनी के बाद अध्यक्ष पद के 5, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के 4, महिला आरक्षित उपाध्यक्ष पद के 4, सचिव पद के 3, सह-सचिव पद के 4, कोषाध्यक्ष पद के 3, ग्रंथालय सचिव पद के 3, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव पद के 2, कार्यकारिणी सदस्य पद के 11 और महिला आरक्षित कार्यकारिणी पद के 3 अभ्यर्थी मैदान में हैं। इस प्रकार 8 पदों के लिए कुल 28 अभ्यर्थी, 5 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 11 अभ्यर्थी और 1 महिला आरक्षित कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 3 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है।
9 को अंतिम प्रत्याशियों की घोषणा
9 दिसंबर को दोपहर 12 बजे चुनाव कार्यालय में शेष विधिमान्य प्रत्याशियों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। साथ ही किसी पद के लिए एक ही प्रत्याशी शेष होगा, तो उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा। 17 दिसंबर को अधिवक्ता संघ के चुनाव कार्यालय एवं गं्रथालय सभागार में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो