scriptसरकार के खिलाफ कर्मचारियों का आक्रोश, वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश की जलाई प्रतियां | Employees union protested in the fort against stopping salary hike | Patrika News

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का आक्रोश, वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश की जलाई प्रतियां

locationदुर्गPublished: Jul 02, 2020 05:55:19 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन संघ ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उस आदेश की प्रतियां को जलाई गई जिसमें वेतन वृद्धि को रोकने फरमान जारी किया है।

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का आक्रोश, वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश की जलाई प्रतियां

सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का आक्रोश, वेतन वृद्धि रोकने संबंधी आदेश की जलाई प्रतियां

दुर्ग. प्रदेश के कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन संघ ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उस आदेश की प्रतियां को जलाई गई जिसमें वेतन वृद्धि को रोकने फरमान जारी किया है। प्रदर्शन के समय लगभग 70-80 कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान तीन सूत्रीय मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। आदेश जारी होने के बाद 15 जून से कर्मचारी-अधिकारी प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान वे ड्यूटी अवधि में काला रिबन लगाकर काम कर रहे थे।
कर्मचारियों ने अल्टीमेटम दे रखा था कि अगर 1 जुलाई तक आदेश वापस नहीं लिया तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसी निर्णय के तहत कर्मचारी-अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने एकत्र हुए और बुधवार को आदेश की प्रतियां जलाई। इसके बाद कलेक्टरोट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रमेश पाल, दुर्ग जिला सम्भागीय अध्यक्ष अजय नायक, दुर्ग जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी, सम्भागीय महामंत्री सत्येंद्र गुप्ता, एसआर दिल्लीवार, खिलावन चन्द्राकर,धनीराम ठाकुर राघवेंद्र साह,ू अरुण सिंग,पीडी मार्कण्डे,महेंद्र यदु आदि उपस्थित थे। कर्मचारियों ने निर्णय लिया है कि इसके बाद भी अगर मांग पूरी नहीं हुई तो वे महापंचायत का आयोजन करेंगे। महापंचायत 12 जुलाई को रायपुर में होगा। जिसमें प्रदेश भर के अलग अलग विभाग के पदाधिकारी शामिल होंगे।
10 आरआई की पदस्थापना के साथ 8 का प्रभार बदला
दुर्ग जिले के भू-अभिलेख शाखा में पदस्थ व पटवारी से पदोन्नत होकर आरआई बने 10 आरआई को नई पदस्थापना दी गई है। इसी तरह पहले से पदस्थ 8 आरआई के प्रभार क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। नजूल शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक कुंदनलाला शर्मा को भू अभिलेख शाखा वर्क लोड, श्यामलाल साहू को राजस्व निरीक्षक मंडल पाटन, शिशुपाल चंद्राकर को राजस्व निरीक्षक मंडल चरोदा, कन्हैया प्रसाद सिन्हा को राजस्व निरीक्षक मंडल कोहका, सतपाल यादव को राजस्व निरीक्षक मंडल उतई, वाईएसएस नारायण शास्त्री को राजस्व निरीक्षक मंडल सेलूद, व्यास नारायण पावरिया को राजस्व निरीक्षक मंडल जामगांव आर, कैलाश साहू, प्रदीप सिंह व पवन चंद्राकर को परिवर्तित भूमि शाखा में पदस्थ किया गया है। इसी तरह हिरेंद्र क्षत्रीय की रिसाली, राजस्व निरीक्षक मंडल उतई और नगर पंचायत उतई, दानेश्वर साहू को कोहका, जामुल, राजस्व निरीक्षक मंडल दुर्ग-1 के ग्रामीण क्षेत्र व जामुल के ग्रामीण क्षेत्र, शीतल दास को दुर्ग, कसारीडीह, राजस्व निरीक्षक मंडल दुर्ग-2 के ग्रामीण क्षेत्र, कोसा, कैलाश साहू को तहसील धमधा, लक्ष्मीकांत साहू को तहसील पाटन, पवन चंद्राकर को बोरसी, पोटिया, कुरुंद, पुलगांव राजस्व निरीक्षक मंडल अजोरा व प्रदीप सिंह को जुनवानी, खम्हरिया व सिकोला की जिम्मेदारी दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो