दुर्ग

रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर पिता ने किया सो रहे बेटे पर हथौड़ी से हमला, हालत गंभीर

Father attacked son दुर्ग में बाप बेटे के झगड़े में खूनी जंग, पिता ने बेटे पर हथौड़ी से किया हमला
पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ किया जुर्म दर्ज

दुर्गSep 28, 2020 / 11:42 am

Dakshi Sahu

रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर पिता ने किया सो रहे बेटे पर हथौड़ी से हमला, हालत गंभीर

भिलाई. बेटे की हरकतों से तंग आकर एक पिता ने सोए हालत में अपने ही बेटे के सिर पर हथौड़ी से वार कर दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। मोहननगर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि बरामदे में पड़े घायल भजीता को देखकर ताऊ ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी पिता अशोक यादव के खिलाफ धारा 324 के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की। घायल रवि यादव का उपचार चल रहा है।
Read more: CISF हेड कांस्टेबल पर चाकू से हमला, बीच सड़क शराब पी रहे युवक रास्ता मांगने पर जवान से भिड़े ….

अस्पताल में भर्ती बेटा, हालत गंभीर
मोहन नगर टीआई बृजेश कुशवाहा ने बताया कि घायल सिकोला भाठा निवासी रवि यादव के बड़े पिता संतोष यादव ने शिकायत की है कि उसका भाई अशोक यादव और भतीजा रवि यादव के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। इसके कारण आशोक परेशान रहता था। रात में वह आपा खो बैठा। रवि जब सोया तो उसके सिर पर हथौड़ा से चार बार वार किया। जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें
पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, लॉकडाउन में दुर्ग से भागकर पहुंच गया था महाराष्ट्र
….

पिता ने कहा वह मुझे मार देता
आरोपी पिता अशोक यादव ने पुलिस के बताया कि बेटा काम धाम नहीं करता और बात भी नहीं सुनता। हमेशा लड़ाई झगड़ा करता है। वह मुझे मारने की बात कर रहा था। इसीलिए रात में सोते समय गुस्से में आकर हथौड़ी से उस पर हमला कर दिया। खून से लथपथ बेटे को देखकर मैं घबरा गया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.