शर्मनाक: मां के घर से निकलते ही शैतान बन जाता था पिता, हर रोज दो नाबालिग बेटियों को बनाता हवस का शिकार
रिश्ते को कलंकित करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने इतना घिनौना कृत्य (Rape) किया है कि बेटियों की आपबीति सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई। (Durg crime news)

दुर्ग. रिश्ते को कलंकित करने वाले पिता को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार किया है। उसने इतना घिनौना कृत्य किया है कि बेटियों की आपबीति सुनकर पुलिस भी सकते में आ गई। पुलगांव पुलिस ने आरोपी पिता को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 48 साल का पिता पांच साल से अपनी दो नाबालिग बेटियों को हवस का शिकार बना रहा था। पीडि़त बेटियां घर की बदनामी के डर से चुप थी। लगातार बर्बरता की दंश को झेलने के बाद आखिर उन्होंने हिम्मत दिखाई। दोनों बहने पुलगांव थाना पहुंची और पिता के खिलाफ एफआइआर(FIR) दर्ज कराया। (Durg crime news)
गरीबी ने स्कूल छुड़ा दिया
पुलिस के मुताबिक पीडि़त बेटियों की उम्र 14 व 16 साल है। थाना जब रोते हुए अपनी पीड़ा बताई पुलिस भी हतप्रभ रह गई। पीडि़त बहने घर क ो संभालती है। अवसर देखते ही उसका पिता उन पर टूट पड़ता। यह सिलसिला 5 साल से चल रहा है। आरोपी ने पहले अपनी बड़ी बेटी से दरिंदगी (Rape) की। घटना की जानकारी छोटी बहन को देते ही उसके साथ भी घिनौना कृत्य करने लगा। (Durg crime news)
8वीं तक पढ़ी है दोनों बहनें
दोनों बेटियों ने पुलिस को बताया कि पहले वे स्कूल जाती थी। आठवीं तक पढ़ चुकी हैं। बाद में घर का काम संभालने लगी। उनका कहना है कि वे स्कूल जाती तो शायद अपने पिता के इस कुकृत्य से बच जाती।
Read more: अमरूद खिलाने के बहाने दरिंदे ने नौ साल की बच्ची के साथ किया गंदा काम, रोते हुए पहुंची घर...
मां के मजदूरी पर जाते ही घर लौटा आता था आरोपी
नाबालिगों ने बताया कि आरोपी व उसकी मां मजदूरी करने रोज सुबह घर से निकल जाते थे। मां को काम करता देख पिता घर लौट आता। खाना खाने के बहाने थोड़ी देर टाल मटोल करता फिर दुष्कर्म (Rape) करता। पिता के घर आने पर डर कर दोनों बहने घर से निकल जाती थी, लेकिन आरोपी गाली गलौज कर उन्हें घर बुला लेता था।
दो दिन पहले मां को बताया
पति की करतूत सुनकर रोने लगी पीडि़त बहनों ने बताया कि दो दिन पहले उसके पिता ने दोनों के साथ फिर दरिंदगी की। इस घटना के बाद दोनों को खुद से घृणा होने लगी। इसके बाद घटना की जानकारी अपनी मां और नानी को दी। बाद में दोनों बहनों ने थाना में शिकायत करने का निर्णय लिया। (Durg crime news)
नाबालिग के साथ बलात्कार
भिलाई के भ_ी थाना में 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार (Rape) का मामला आया है। बच्ची नल में पानी भर रही थी। दरिंदे ने बच्ची को आवाज देकर बुलाया। जान पहचान होने के नाते बच्ची उसके घर चली गई। दरिंदा जोर जबरदस्ती कर उसके साथ बलात्कार (Rape) किया। किसी को बताने पर बच्ची और उसकी दादी को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने दर्ज किया अपराध
घटना 24 जून की है। दरिंदा विजय चौहान (36) रोजी मजदूरी करता है। बच्ची घर आई तो काफी डरी सहमी थी। वह कुछ भी नहीं बोल रही थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376 (बलात्कार) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। (Durg crime news)
Chhattisgarh Durg से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
अब पाइए अपने शहर ( Durg News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज