scriptसगी बेटी पर गड़ गई हैवान पिता की नजर, छह साल तक करता रहा दरिंदगी, जब सब्र टूटा तो… | Father rapes daughter, case registered in Durg police | Patrika News

सगी बेटी पर गड़ गई हैवान पिता की नजर, छह साल तक करता रहा दरिंदगी, जब सब्र टूटा तो…

locationदुर्गPublished: Aug 18, 2019 11:23:15 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

रिश्ते को कलंकित करने के एक घृणित मामले में पुलगांव पुलिस (Durg police) ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो माह के भीतर बेटी से हैवानियत (Rape) करने का यह दूसरा मामला है। (Durg crime news)

rape case in Durg

सगी बेटी पर गड़ गई हैवान पिता की नजर, छह साल तक करता रहा दरिंदगी, जब सब्र टूटा तो…

दुर्ग. रिश्ते को कलंकित करने के एक घृणित मामले में पुलगांव पुलिस (Durg police) ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दो माह के भीतर बेटी से हैवानियत (Rape) करने का यह दूसरा मामला है।पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद 49 वर्षीय आरोपी को न्यायालय (Durg court) में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी अपनी 19 साल की बेटी के साथ 6 साल से ऐसा घृणित कर्म (Rape in Durg)कर रहा था जिसके बार में यहां लिखा नहीं जा सकता। तब बेटी 13 साल की थी। (Durg crime news)
पुलिस ने दर्ज किया अपराध
पिता के डर और लोकलाज के भय से वह चुप थी। आखिर उसका सब्र टूट गया और रोते-रोते अपने पिता की दरिंदगी के बारे में मां का बताया। पति का यह दानवी कृत्य सुनकर मां के होश उड़ गए। उसने हिम्मत जुटाई और बेटी को साथ लेकर थाने पहुंची। पुलिस को अपने पति की करतूत की जानकारी दी। घटना के बारे में सुनकर पुलिस भी आवाक रह गई। मामले में फौरन अपराध दर्ज कर बेटी का मेडिकल कराया।
अत्याचार बढ़ गया था
पीडि़त युवती ने पुलिस को बताया कि उसका पिता 6 साल से उसके साथ दरिंदगी कर रहा है। पिता का अत्याचार बढऩे पर उसने घटना को मां को बताने का निर्णय लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2 एन) 376 (2च) व 6 पास्को एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। (Durg crime news)
Chhattisgarh Durg से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो