scriptमहिला कर्मचारी ने तहसीलदार पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी | Female employee accuses Tehsildar for rape police start investigation | Patrika News

महिला कर्मचारी ने तहसीलदार पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

locationदुर्गPublished: Jun 29, 2022 04:51:53 pm

Submitted by:

CG Desk

पुलिस ने महिला कर्मचारी को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले तहसीलदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर।

.

दुर्ग। महिला कर्मचारी ने तहसीलदार पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने तहसीलदार पर 376 के तहत अपराध दर्ज कर पुरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। तहसीलदार का नाम देवेंद्र कुमार जो 40 वर्ष का है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला नेवई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीडित महिला कर्मचारी 35 वर्ष ने थाने में की गई शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में दुर्ग धमधा ब्लाक के एक ग्राम में समिति प्रबंधक के पद पर है। उसने पुलिस को बताया की उक्त मामला पांच साल पहले का है जब तहसीलदार देवेंद्र कुमार लिमतरा में पदस्थ थे, उस दौरान महिला की तहसीलदार से मुलाकत हुई थी।

लम्बे समय से साथ करने की वजह से दोनों के बीच अच्छे सम्बन्ध बने और धीरे धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है की तभी तहसीलदार ने उसे शादी का झांसा दिया और पिछले कुछ वर्षों में शारीरिक संबंध बनाए। फिर युवती जब भी तहसीलदार से शादी करने की बात करती तो वह कोई न कोई बहाना कर बात को घुमा देता।

इसी बीच पीड़िता को पता चला कि तहसीलदार पहल से ही शादीशुदा है और वह उसे पिछले पांच सालों से धोखा दे रहा है। पीड़ित महिला को जैसे ही इस बात की खबर लगी उसने मामले की शिकायत नेवाई थाने में दर्ज कराई और अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वर्तमान में तहसीलदार कोटा में पदस्थ है। मामले में नेवई थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 376 के तहत मामला दर्ज कर उक्त मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ किया जा सकेगा।दुर्ग। महिला कर्मचारी ने तहसीलदार पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत के बाद दुर्ग पुलिस ने तहसीलदार पर 376 के तहत अपराध दर्ज कर पुरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। तहसीलदार का नाम देवेंद्र कुमार जो 40 वर्ष का है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला नेवई थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीडित महिला कर्मचारी 35 वर्ष ने थाने में की गई शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में दुर्ग धमधा ब्लाक के एक ग्राम में समिति प्रबंधक के पद पर है। उसने पुलिस को बताया की उक्त मामला पांच साल पहले का है जब तहसीलदार देवेंद्र कुमार लिमतरा में पदस्थ थे, उस दौरान महिला की तहसीलदार से मुलाकत हुई थी।

लम्बे समय से साथ करने की वजह से दोनों के बीच अच्छे सम्बन्ध बने और धीरे धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है की तभी तहसीलदार ने उसे शादी का झांसा दिया और पिछले कुछ वर्षों में शारीरिक संबंध बनाए। फिर युवती जब भी तहसीलदार से शादी करने की बात करती तो वह कोई न कोई बहाना कर बात को घुमा देता।

इसी बीच पीड़िता को पता चला कि तहसीलदार पहल से ही शादीशुदा है और वह उसे पिछले पांच सालों से धोखा दे रहा है। पीड़ित महिला को जैसे ही इस बात की खबर लगी उसने मामले की शिकायत नेवाई थाने में दर्ज कराई और अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वर्तमान में तहसीलदार कोटा में पदस्थ है। मामले में नेवई थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 376 के तहत मामला दर्ज कर उक्त मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ किया जा सकेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो