scriptबिल और स्टाक में हेराफेरी करके महिला मैनेजर ने मेडिकल संचालक को लगाई 12 लाख की चपत, पुलिस में शिकायत | Female manager fraud of 12 lakhs in durg medical store | Patrika News

बिल और स्टाक में हेराफेरी करके महिला मैनेजर ने मेडिकल संचालक को लगाई 12 लाख की चपत, पुलिस में शिकायत

locationदुर्गPublished: Oct 20, 2020 05:12:54 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

बिल और स्टॉक में हेराफेरी करके महिला मैनेजर ने एक मेडिकल स्टोर के संचालक को एक दो नहीं बल्कि 12 लाख रुपए की चपत लगाई है।

बिल और स्टाक में हेराफेरी करके महिला मैनेजर ने मेडिकल संचालक को लगाई 12 लाख की चपत, पुलिस में शिकायत

बिल और स्टाक में हेराफेरी करके महिला मैनेजर ने मेडिकल संचालक को लगाई 12 लाख की चपत, पुलिस में शिकायत

दुर्ग. बिल और स्टॉक में हेराफेरी करके महिला मैनेजर ने एक मेडिकल स्टोर के संचालक को एक दो नहीं बल्कि 12 लाख रुपए की चपत लगाई है। लॉकडाउन खुलने के बाद जब संचालक दुकान गया तब उसे अपने साथ हुए धोखाधड़ी की भनक लगी। जिसके बाद पीडि़त ने पुलिस में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि मामला दुर्ग धनश्री मेडिकल का है। अपने साथ हुए इतने बड़े धोखे के बाद संचालक के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने पुलिस को सिलसिलेवार मामले की जानकारी दी है।
महिला को दी थी ऑनलाइन कामकाज की जिम्मेदारी
धनश्री मेडिकल की महिला मैनेजर ने बिलऔर स्टाक में हेराफेरी कर संचालक को 12 लाख की चपत लगा दी। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 406, 420 के तहत अपराध दर्ज किया है। दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि फरिश्ता कॉम्प्लेक्स में संचालित मेडिकल स्टोर के संचालक गौरव माने ने शिकायत में बताया कि उनका खुद का मेडिकल धनश्री पीयूसी सेंटर है। देखरेख गांधीनगर रायपुर नाका निवासी सविता नायक (26 वर्ष) करीब एक साल से कर रही थी। उसका व्यवसाय ऑनलाइन है। आर्डर लेना एवं कूपन लेना देना सविता नायक करती थी। लॉकडाउन खुलने के बाद हिसाब लेने जब वह दुकान गया तो हिसाब में करीब 12 लाख रुपए की गड़बड़ी मिली।
गनियारी एनीकट पर मिला नवजात कन्या का शव
जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत सोमवार की सुबह गनियारी एनीकट शिवनाथ नदी तट पर नवजात कन्या की लाश मिली है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने जेवरा सिरसा थाने में दी। जेवरा सिरसा पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दिया है। जेवरा-सिरसा चौकी प्रभारी बीपी शर्मा ने बताया कि शिशु का शव देखकर लगता है कि उसे रात में ही नदी में फेंका गया है। शव कचरे में फंसा हुआ था। जिसे देख ग्रामीणों का भी दिल दहल गया। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो