scriptसंपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट, ट्रेन से धुआं निकलता देख यात्रियों में मचा हड़कंप | Fire on short circuit in Sampark Kranti Express | Patrika News

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट, ट्रेन से धुआं निकलता देख यात्रियों में मचा हड़कंप

locationदुर्गPublished: Jul 11, 2019 01:43:52 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (Sampark Kranti Express) से अचानक धुआं निकलते देख स्टेशन (Durg railway station)में हड़कंप मच गया। रेलवे (Railway) के इलेक्ट्रीकल डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने पहले ट्रेन(Train) के जनरेटर को अलग किया। (Durg Railway News)

Sampark Kranti Express

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में शॉर्ट सर्किट, ट्रेन से धुआं निकलता देख यात्रियों में मचा हड़कंप

दुर्ग. दुर्ग जंक्शन (Durg railway station) के प्लटफार्म नंबर 1 पर खड़ी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (Sampark Kranti Express) से अचानक धुआं निकलते देख स्टेशन में हड़कंप मच गया। घटना का खुलासा होते ही रेलवे के इलेक्ट्रीकल डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने पहले ट्रेन (Train) के जनरेटर को अलग किया। इसके बाद धुआं निकलने के कारणों को समझकर ठीक किया। दरअसल धुआं शार्ट सर्किट की वजह से निकलने लगा था। घटना बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात लगभग 12 बजे की है। आधी रात को ट्रेन (Train) से धुआं निकलते देख यात्री काफी घबरा गए थे। रेलवे की टीम ने सर्तकता के साथ इस समस्या को ठीक किया।
(Durg Railway News)

Read more: आप भी करना चाहते हैं विदेश यात्रा तो इस खबर को जरूर पढि़ए, नहीं तो हो जाएंगे ठगी के शिकार….

आधी रात कर्मचारियों ने दी सूचना
जानकारी के मुताबिक घटना ट्रेन (Train) के स्टेशन से छुटने के ठीक पहले हुई। बीती रात 12 बजे रेलवे (Railway) के कर्मचारी ट्रेन में कोच पर आरक्षण तालिका चिपकाने का कार्य कर रहे थे। इसी बीच जनरेटर से धुंआ निकलते देख कर्मचारियों ने अधिकारियों को दी। तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया गया और जिस वजह से शार्ट सर्किट हो रही थी उसे ठीक किया। इसके बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
Read more: SC के आदेश पर गठित कमेटी जांच के लिए पहुंची सेंट्रल जेल, बंदियों ने बताया हैरान करने वाला सच, सकते में अधिकारी

Sampark Kranti Express in durg
15 मिनट हुई लेट
जनरेटर ट्रेन (Sampark Kranti Express) के सामान्य कोच से अलग रहता है। लाइट व पंखे समेत एसी सप्लाई के लिए इसी से कनेक्शन किया जाता है। अधिकारियों ने इसे मामूली खराबी आना बताया। इस वजह से ट्रेन को दुर्ग स्टेशन से उसके निर्धारित समय से 15 मिनट विलंब से रवाना किया गया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। धुआं के कारण यात्री आग जैसी बड़ी घटना को लेकर काफी डरे हुए थे।
(Durg Railway News)

Chhattisgarh Durg से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ….

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो