scriptजब कलेक्टर और SP के सामने पूर्व विधायक ने कहा-ज्यादा वसूली करती है ट्रैफिक पुलिस, हड़बड़ा गए अधिकारी | Former MLA accused of over-recovering Balod distric traffic police | Patrika News

जब कलेक्टर और SP के सामने पूर्व विधायक ने कहा-ज्यादा वसूली करती है ट्रैफिक पुलिस, हड़बड़ा गए अधिकारी

locationदुर्गPublished: Jan 19, 2021 03:54:36 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली से खासे नाराज नजर आए। उन्होंने संसदीय सचिव, कलेक्टर, एसपी के सामने ही यातायात प्रभारी पर निशाना साधते हुए कहा कि चालान के नाम पर बहुत ज्यादा वसूली कर रहा है।

जब कलेक्टर और SP के सामने पूर्व विधायक ने कहा-ज्यादा वसूली करती है ट्रैफिक पुलिस, हड़बड़ा गए अधिकारी

जब कलेक्टर और SP के सामने पूर्व विधायक ने कहा-ज्यादा वसूली करती है ट्रैफिक पुलिस, हड़बड़ा गए अधिकारी

बालोद. दुर्ग संभाग के बालोद जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने सोमवार से जिला मुख्यालय के यातायात कार्यालय परिसर में 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ। संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, कलेक्टर जनमेजय महोबे और एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने यातायात जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली से खासे नाराज नजर आए। उन्होंने संसदीय सचिव, कलेक्टर, एसपी के सामने ही यातायात प्रभारी पर निशाना साधते हुए कहा कि यातायात विभाग की बहुत शिकायतें मिल रही हंै।
यातायात विभाग चालान के नाम पर बहुत ज्यादा वसूली कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वसूली बाज अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात विभाग लापरवाह वाहन चालकों पर कार्रवाई करे। इतनी भी ज्यादा कड़ाई न करे, जिससे कोई हादसा हो जाए। उन्होंने इस आयोजन पर पुलिस विभाग को बधाई भी दी। लोगों से यातायात नियम के तहत वाहन चलाने अपील की।
नशे में न चलाएं वाहन, नियम करें पालन
मुख्य अतिथि के संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि हम सभी को यातायात नियम के तहत वाहन चलाना चाहिए। अधिकतर दुर्घटनाएं नशे में वाहन चलाने से होती हैं। नशे की हालत में भूलकर भी वाहन न चलाएं। सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन जरूरी है। इसकी अनदेखी से रोज जिले में दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर हम दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं।
सड़क सुरक्षा सप्ताह में लोगों को करेंगे जागरूक
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के तहत आम जनता को यातायात नियमों से अवगत कराने के साथ ही नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाता है। पंचायत स्तर पर भी सड़क सुरक्षा के तहत लोगों जागरूक करना चाहिए, जिससे लोग यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही वाहन चालकों को भी मालूम होना चाहिए कि यातायात नियमों में कौन सा संकेत किसका है। उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि मालवाहकों में सवारी न ढोएं, सभी नियम के तहत वाहन चलाएं।
जिले में अधिक दुर्घटना चिंता का कारण
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि आम जनता को यातायात नियमों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि दुर्घटनाएं कम हो सकें। जिले में बीते साल ही ज्यादा दुर्घटनाएं हुई, जिसमे 100 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है, जो चिंता का विषय है। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, वाहन की गति अधिक न हो, बच्चों के हाथ में बाइक या चार पहिया वाहन न दें। यह लापरवाही कल के लिए बड़ी मुसीबत बन जाती है। हम सड़क में सावधानी बरतें। सड़क सुरक्षा मानव जाति की खुशहाली के लिए है। इस आयोजन में न्यायाधीश विनोद कुजूर, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चन्द्राकर, एएसपी डीआर पोर्ते, डीएसपी दिनेश सिन्हा, एसडीएम रामसिंह ठाकुर, तहसीलदार रश्मि वर्मा, थाना प्रभारी जीएस ठाकुर, यातायात प्रभारी आरके सिन्हा, धीरज उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो