scriptठगों ने ठगी का नया तरीका किया इजाद, पहले थमाए नकली नोट के बंडल फिर दो वृद्ध महिलाओं से उतरवाए जेवर | Fraud case in Durg , Durg police, CG police | Patrika News

ठगों ने ठगी का नया तरीका किया इजाद, पहले थमाए नकली नोट के बंडल फिर दो वृद्ध महिलाओं से उतरवाए जेवर

locationदुर्गPublished: Sep 15, 2018 10:38:57 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

ठगों ने ठगी का नया तरीका इजाद कर लिया है। पहले वे झांसा देने के लिए नोट का बंडल सामने रखकर चिल्हिर के लिए झगड़ते हैंं। सुलह कराने के लिए पहुंचने वाले को ठग लेते हैं।

patrika

ठगों ने ठगी का नया तरीका किया इजाद, पहले थमाए नकली नोट के बंडल फिर दो वृद्ध महिलाओं से उतरवाए जेवर

दुर्ग. ठगों ने ठगी का नया तरीका इजाद कर लिया है। पहले वे झांसा देने के लिए नोट का बंडल सामने रखकर चिल्हिर के लिए झगड़ते हैंं। सुलह कराने के लिए पहुंचने वाले को ठग लेते हैं। इस नए तरीके की ठगी का शिकार बटालियन लाइन में रहने वाली जानकी बिष्ट (60 वर्ष) हुई।
युवकों ने उसे नोट का बंडल देकर चिल्हिर लाने के लिए भेजा। अमानत के तौर पर उसके गहने उतरवा लिए। महिला को जब हकीकत मालूम हुआ तब तक युवक गायब हो चुके थे। ठगी की शिकार महिला की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार शाम सात बजे पटवा लाइन की है। जानकी बिष्ट खरीददारी करने बाजार आई थी। राह गुजरते देखा कि तीन-चार युवक नोट का बंडल सामने रखकर आपस में झगड़ रहे हैं। नजदीक पहुंचने पर एक युवक ने कहा कि मांजी बच्चे चिल्हिर की वजह से लड़ रहे है,आप चिल्हिर करा ला दो।
पहले तो नानुकुर की फिर वह उस युवक की बातों में आ गई। नोट का बंडल लेकर चिल्हिर कराने जाने लगी तो एक लड़के ने महिला से कहा कि वह नोट लेकर जा रही है अगर भाग गई तो। इसके बाद युवकों ने अमानत के तौर पर पहने हुए जेवरात उतरवा लिए। कान में पहने टाप्स, अंगूठी, सोने का चेन को महिला ने युवकों के हवाले कर दिया। चिल्हिर कराने जब महिला सराफा दुकान पहुंची तो उसके होश उड़ गए। बंडल नोटों का नहीं कागज का था।
महिला को आया चक्कर
सराफा व्यापारी ने नोट का बंडल हाथों में लेकर पहले तो महिला को जमकर खरी खोटी सुनाई। इसके बाद महिला ने हकीकत बताई। जैसे ही सराफा व्यापारी ने महिला को बताया कि वह नोट नहीं कागज का बंडल है उसे चक्कर आना शुरू हो गया। महिला की हालत देख कुछ देर के लिए सराफा दुकान संचालक व कर्मचारी हड़बड़ा गए। बाद में महिला दुकान से यह कहते निकली कि वह युवकों के पास वापस जा रही है।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पूछताछ में महिला ने पुलिस को आरोपी युवकों का हुलिया बताया है। महिला का कहना है कि युवकों की संख्या चार थी। युवकों को देखकर से पहचान लेगी। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने पटवा लाइन में लगे सीसी टीवी फुटेज खगाल रही है।
5 लाख रुपए का लालच दिखा गहने ले उड़े
राजीव नगर निवासी नगर निगम की महिला कर्मचारी रानी देवी अग्रवाल ठगी का शिकार हो गई। वह चना मुर्रा खरीदने के लिए दुकान जा रही थी। रास्ते में उसे दो ठग मिले जिन्होंने उसे रायपुर जाने का रास्ता पूछा। इसके बाद अपनी बातों में फंसाकर उसे 5 लाख रुपए व सोने के गहने हैं कहकर एक बैग पकड़ा दिया और उसके हाथ से सोने की चेन व कंगन उतरवा लिए। बाद में जब रानी ने बैग खोलकर देखा तो उसमें नोट भी नकली थे और गहने भी।
युवक ने कहा टीवी गिरकर फुट गया तो मालिक ने मारकर भगा दिया। इसे रख लो और इसके बदले में अपनी ज्वेलरी दे दो। पैसे की लालच में आकर उसने ३ तोला सोने का लॉकेट, १.3 ग्राम चेन, १९ ग्राम सोने का कंगन उतारकर दे दिया। इसकी कीमत 45 हजार रुपए है। एक लड़के ने कहा कि अम्मा बुजुर्ग हो इसे भी रख लो कहकर सफेद कपड़े में लपेटकर उसे नकली ज्वेलरी थमा दिया।
एक युवक ने कहा कि दोस्त को बस बैठाकर वापस आ रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एएसपी शहर विजय पांडे ने बताया कि यह किसी बाहरी गिरोह का हाथ लग रहा है। दोनों ही घटना एक ही जैसी हंै। ठग अंधेरे का फैसला उठाकर झांसे में ले रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इसमें इरानी गिरोह का हाथ हो सकता है। जांच जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो