दुर्गPublished: Feb 11, 2023 02:14:54 pm
CG Desk
Chhattisgarh में ऐसा गांव है, जिसका जन्मोत्सव मनाया जाता है। ग्रामीण इस दिन उत्सव का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण के साथ नशामुक्ति, प्लास्टिक बंदी जैसे संकल्प लेकर सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान करते हैं। इस गांव के इस खासियत का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कायल है। ग्रामीणों की मानें तो पूरे देश में जन्मोत्सव मनाने वाला यह एकमात्र गांव है।
हम बात कर रहे हैं दुर्ग संभाग मुख्यालय से सात किमी दूर स्थित ग्राम हनोदा की। ग्राम के यशवंत बताते है कि जन्मोत्सव का आयोजन गायत्री परिवार की अगुवाई में ग्रामीणों द्वारा मिलकर किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम को सभी क्षेत्रों में आदर्श बनाना है। समाज के बेहतर करने के लिए लोगों को प्रेरित करने जन्मोत्सव पर सेना, शासकीय सेवा, खेल, सामाजिक गतिविधियों व अन्य फील्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाता है।