scriptसास के घर से लौटी पत्नी तो बिस्तर पर मिली पति की लाश, गले में रस्सी के निशान, सुसाइडल नोट में लिखा लव यू रेशमा | Husband murdered in fort, police recovered suicide note | Patrika News

सास के घर से लौटी पत्नी तो बिस्तर पर मिली पति की लाश, गले में रस्सी के निशान, सुसाइडल नोट में लिखा लव यू रेशमा

locationदुर्गPublished: Mar 06, 2021 01:19:54 pm

Submitted by:

Dakshi Sahu

अनिल के गले में रस्सी का निशान पाया गया है, लेकिन मौके पर रस्सी नहीं मिली। इसलिए मामला संदेहास्पद हो गया है।

सास के घर से लौटी पत्नी तो बिस्तर पर मिली पति की लाश, गले में रस्सी के निाशान, सुसाइडल नोट में लिखा लव यू रेशमा

सास के घर से लौटी पत्नी तो बिस्तर पर मिली पति की लाश, गले में रस्सी के निाशान, सुसाइडल नोट में लिखा लव यू रेशमा

दुर्ग. शक्ति नगर में किराए के मकान में रहने वाले अनिल कुमार सेन की बिस्तर पर संदेहास्पद लाश मिली है। उसकी पत्नी सास से मिलने गई थी। जब घर लौटी तो देखा बिना किसी मूवमेंट के अनिल कंबल ओढ़े हुए पड़ा था। घटना स्थल से सुसाइडल नोट मिला है। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल पर मामले की जांच कर रही है। मोहन नगर थाना पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे की है। शक्ति नगर निवासी अनिल कुमार सेन (25 वर्ष) की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। वह अपनी पत्नी रेशमा सेन और एक बच्ची के साथ किराए के मकान में रहता था। सुबह अनिल ने पत्नी रेशमा को अपनी मां के यहा पैसा लाने के लिए भेजा था। उसकी मां कुछ दूर पर ही रहती है। रेशमा अपनी सास के घर गई। एक घंटे बाद लौटी तो पति मृत मिला। अनिल के गले में रस्सी का निशान पाया गया है, लेकिन मौके पर रस्सी नहीं मिली। इसलिए मामला संदेहास्पद हो गया है।
रात में युवक पीट रहे थे दरवाजा जान से मारने की धमकी
पुलिस की पूछताछ में जानकारी मिली है कि रात में अनिल के घर पर दो युवक आए थे और उसका दरवाजा पीट रहे थे। लेकिन अनिल ने दरवाजा नहीं खोला था। दोनों युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस दोनों युवकों की पतासाजी कर रही है।
अनिल की पत्नी रेशमा ने पुलिस को यह बताया
सुबह उठकर अनिल होटल से पोहा लाया था। उसी समय अनिल ने रेशमा से कहा कि हम यहां नहीं रहेंगे। पड़पोड़ी में किराए से मकान लेकर वहां चले जाएं क्योंकि यहां पर दो युवक मेरे पीछे पड़े हैं। मुझे जीने नहीं देंगे।
पत्नी को पैसे के लिए मां के घर भेजा
रेशमा ने बताया कि अनिल ने उससे कहा कि मां 300 रुपए देगी। उसे लाओ। फिर हम परपोड़ी चलें जाएंगे। रेशमा पास में ही अपनी सास के घर गई तो सास घर पर नहीं थी। कहीं काम करने गई थी। उसके इंतजार में करीब 1 घंटे पड़ोसी के यहां बैठ गई।
सुसाइडल नोट में लिखा मेरी पत्नी को न करे परेशान, आई लव यू रेशमा
पुलिस को अनिल के पर्स में उसकी बड़ी साइज फोटो का एक टुकड़ा मिला। दूसरा टुकड़ा नीचे गिरा मिला। जिसमें लिखा था कि मैं खुद अपनी मौत का जिम्मेदार हूं। मेरी पत्नी की कोई गलती नहीं है। उसे परेशान न किया जाए। आई लव यू रेशमा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो