दुर्ग

पत्नी ने की दूसरी शादी, डिप्रेशन में आए पति ने साड़ी का फंदा बनाकर मौत को लगा लिया गले

मृतक राजेश साहू (३० वर्ष) की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और दूसरी शादी भी कर ली थी। जिसके कारण वह डिप्रेशन में था।

दुर्गJul 04, 2018 / 11:27 am

Dakshi Sahu

पत्नी ने की दूसरी शादी, डिप्रेशन में आए पति ने साड़ी का फंदा बनाकर मौत को लगा लिया गले

दुर्ग. कुंदरापारा में सोमवार की देर रात एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक राजेश साहू (३० वर्ष) की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और दूसरी शादी भी कर ली थी। जिसके कारण वह डिप्रेशन में था।
१२ साल पहले हुई थी शादी
आत्महत्या करने की वजह इसी को माना जा रहा है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक राजेश साहू मजदूरी कर जीवन यापन करता था। वह तीन बच्चों का पिता था। करीब १२ साल पहले उसका विवाह हुआ था।
चार साल पहले उसकी पत्नी लक्ष्मी उसे छोड़कर चली गई और दूसरी शादी कर ली। घर छोड़ते समय लक्ष्मी दो संतानों को साथ ले गई। पत्नी के दूसरे से विवाह करने की जानकारी मिली तब से वह परेशान रहने लगा था।
आत्महत्या के पहले पूरे दिन बेटे के साथ रहा
राजेश का बड़ा बेटा कन्हैया (१० वर्ष) अपने नाना नानी के पास शिवनगर में रहता है। परिजन ने बताया कि सोमवार को वह पूरे दिन शिवपारा में रहा। अपने बेटे के साथ बातचीत करते रहा। लौटने के बाद उसने देर रात फांसी लगा ली। उसने घर पर रखी साड़ी को फंदा बनाया था। मंगलवार को सुबह घटना का खुलासा हुआ।
नर्स को पत्नी बनाकर रखा, डॉक्टर गिरफ्तार
एक डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला आया है। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शांतिनगर सुपेला निवासी डॉ. पावस शर्मा के खिलाफ धारा ३७६ के तहत जुर्म दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
वैशाली नगर चौकी पुलिस को दी शिकायत में ३० वर्षीय पीडि़ता नर्स ने बताया कि आरोपी डॉ. पावस शर्मा अपोलो बीएसआर जुनवानी में नौकरी करता था। शादी का झांसा देकर पीडि़ता को अपनी जाल में फंसा लिया।
१२ जुलाई वर्ष २०१२ को मंदिर में जाकर उसकी मांग भर दी। फिर उसे पत्नी बनाकर अपने घर पर ४ साल तक रखा। इसके बाद २ मई २०१८ को उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीडि़ता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी।

Home / Durg / पत्नी ने की दूसरी शादी, डिप्रेशन में आए पति ने साड़ी का फंदा बनाकर मौत को लगा लिया गले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.