scriptDurg Politics – बजट बैठक से ठीक पहले निर्दलीय पार्षद ने थामा कांग्रेस का हाथ, कुनबा बढ़कर 32 हुआ | independent councilor bhaskar kundle joined congress | Patrika News

Durg Politics – बजट बैठक से ठीक पहले निर्दलीय पार्षद ने थामा कांग्रेस का हाथ, कुनबा बढ़कर 32 हुआ

locationदुर्गPublished: Mar 28, 2022 11:24:41 pm

Submitted by:

Hemant Kapoor

बजट बैठक के ठीक पहले वार्ड 49 विद्युत नगर के निर्दलीय पार्षद ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। सोमवार को कांग्रेस भवन में पार्षदों की बैठक में पहुंचकर भास्कर कुंडले ने विधायक अरुण वोरा के सम्मुख कांग्रेस में प्रवेश किया। विधायक ने उन्हें गमछा पहनाकर कांग्रेस प्रवेश कराया। इस तरह भास्कर पाला बदलकर कांग्रेस में शामिल होने वाले 6वें पार्षद हैं। इसी के साथ 60 सदस्यीय सदन में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 32 हो गई है।

Durg Politics - बजट बैठक से ठीक पहले निर्दलीय पार्षद ने थामा कांग्रेस का हाथ, कुनबा बढ़कर 32 हुआ

कांग्रेस भवन में पार्षदों की बैठक में पहुंचकर भास्कर कुंडले ने विधायक अरुण वोरा के सम्मुख कांग्रेस में प्रवेश किया

इससे पहले सप्ताहभर पहले ही जनता कांग्रेस जोगी के शहर अध्यक्ष व गुरु घासीदास वार्ड के पार्षद प्रकाश जोशी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। प्रकाश जोशी ने विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल के साथ राजधानी रायपुर जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सम्मुख कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। इसके बाद से कुछ और पार्षदों के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा चल रही थी। इस बीच सोमवार को सामान्य सभा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस भवन में आहुत बैठक में अचानक निर्दलीय पार्षद भास्कर कुंडले पहुंचे और विधायक अरुण वोरा के सम्मुख कांग्रेस में प्रवेश कर लिया। इस दौरान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा भी मौजूद थे।

बागी होकर लड़े थे चुनाव
भास्कर कुंडले इससे पहले भी कांग्रेस से पार्षद निर्वाचित हो चुके थे। पिछले चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इस पर उन्होंने पार्टी नेताओं के आदेश के खिलाफ बगावत कर विद्युत नगर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी राकेश शर्मा को हराकर जीत हासिल की थी। इस तरह यह भास्कर की एक तरह से घर वापसी है।

ये भी बदल चुके है पाला
नगर निगम के 60 सदस्यीय सदन में आम चुनाव में कांग्रेस ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद कांग्रेस से बगावत कर चुनाव लडऩे वाले हेमेश्वरी निषाद, सतीश देवांगन, ममता यादव और उषा ठाकुर ने वापस कांग्रेस का थामन थाम लिया था। पिछले सप्ताह जनता कांग्रेस के प्रकाश जोशी कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसी के साथ 60 सदस्यीय सदन में कांग्रेस पार्षदों की संख्या 32 हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो