script

हद है…विधायक के लोकार्पण कर लौटते ही खराब हो गई 6 लाख की एलइडी लाइट

locationदुर्गPublished: Oct 24, 2019 08:52:28 pm

Submitted by:

Hemant Kapoor

जनसुविधा के नाम पर लाखों खर्च कर कराए जा रहे कार्यों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। नया बस स्टैंड में 6 लाख की लागत एलइडी लाइट लगाई गई है। इसका एक दिन पहले ही विधायक अरुण वोरा ने लोकार्पण किया, लेकिन विधायक के लौटने के घंटेभर बाद ही तकनीकी खामियों की वजह से लाइटें बंद हो गई।

हद है...विधायक के लोकार्पण कर लौटते ही खराब हो गई 6 लाख की एलइडी लाइट

विधायक के लोकार्पण कर लौटते ही खराब हो गई 6 लाख की एलइडी लाइट

दुर्ग. जनसुविधा के नाम पर लाखों खर्च कर कराए जा रहे कार्यों में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। नया बस स्टैंड में 6 लाख की लागत एलइडी लाइट लगाई गई है। इसका एक दिन पहले ही विधायक अरुण वोरा ने लोकार्पण किया, लेकिन विधायक के लौटने के घंटेभर बाद ही तकनीकी खामियों की वजह से लाइटें बंद हो गई। खास बात यह है कि इसके बाद लाइट को सुधारने न तो ठेकेदार पहुंचा और न ही निगम के अधिकारियों ने ध्यान दिया।

150 वॉट की 30 लाइटें
नया बस स्टैंड परिसर में विधायक अरुण वोरा की अनुशंसा पर सांसद मोतीलाल वोरा की निधि से ये लाइटें लगाई गई है। यहां 6 लाख से बस स्टैंड की मेन बिल्डिंग, बस स्टैंड व पार्किंग क्षेत्र में 150-150 वॉट की 30 लाइटें लगाई गई है। लाइटिंग का काम पूरा होने पर बुधवार की शाम विधायक अरुण वोरा ने समारोहपूर्वक इन लाइटों का लोकार्पण किया।

सुधार के नाम पर खानापूर्ति
लोकार्पण के बाद लाइट खराब होने की सूचना पर नगर निगम के विधुत विभाग की टीम ने सुधार कार्य के लिए मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि निगम के कर्मचारी फाल्ट ढूंढने की खानापूर्ति कर लौट गए। इसके बाद दोबारा देखने के लिए कोई भी नहीं पहुंचा।

दूसरे दिन भी पसरा रहा अंधेरा
नया बस स्टैंड के व्यापारियों ने बताया कि लाइट बंद होने की सूचना तत्काल ही विधायक अरुण वोरा सहित निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को दे दी गई थी। ठेकेदार से भी संपर्क कर सुधारने कहा गया, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। इस कारण दूसरे दिन भी बस स्टैंड परिसर में अंधेरा पसरा रहा।

खराब नहीं, तकनीकी गड़बड़ी
इधर विधायक अरुण वोरा का कहना है कि लाइटों में तकनीकी खराबी बताई जा रही है। इसे सुधारने के लिए कहा गया है। निगम के अफसरों को इस पर ध्यान देना चाहिए। लाइटें लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई है, त्योहार को देखते हुए तत्काल सुधार किया जाना चाहिए। अफसरों को इसके लिए कहा जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो