scriptबसपा प्रदेश प्रभारी बोले : भाजपा नागनाथ तो कांग्रेस सांपनाथ, जोगी कांग्रेस से मिलकर लडेंगे चुनाव | Lok Sabha CG 2019 : in BSP and Jogi Congress retain alliance | Patrika News

बसपा प्रदेश प्रभारी बोले : भाजपा नागनाथ तो कांग्रेस सांपनाथ, जोगी कांग्रेस से मिलकर लडेंगे चुनाव

locationदुर्गPublished: Mar 23, 2019 09:23:18 pm

बहुजन समाज पार्टी का लोकसभा चुनाव में प्रदेश में गठबंधन को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है। प्रदेश प्रभारी व उत्तरप्रदेश के सांसद अशोक सिद्धार्थ ने शनिवार को पार्टी का विजन बताया।

seoni

बसपा के प्रदेश प्रभारी बोले : भाजपा नागनाथ तो कांग्रेस सांपनाथ, जोगी कांग्रेस से मिलकर लडेंगे चुनाव

दुर्ग@Patrika. बहुजन समाज पार्टी का लोकसभा चुनाव में प्रदेश में गठबंधन को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है। प्रदेश प्रभारी व उत्तरप्रदेश के सांसद अशोक सिद्धार्थ ने शनिवार को पार्टी का विजन बताया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ गठबंधन को लेकर गतिरोध नहीं है, बल्कि दोनों ही पार्टी विधानसभा की तरह मिलकर चुनाव लडऩे के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही बहुजन समाज के हित को चोट पहुंचाया है। बहुजन समाज पार्टी की नजर में भाजपा नागनाथ है तो कांग्रेस सांपनाथ। ऐसे में इनसे किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जा सकता।
जोगी से चर्चा, घोषणा बाकी
प्रदेशप्रभारी अशोक सिद्धार्थ यहां चुनाव पूर्व पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि गठबंधन को लेकर जोगी कांग्रेस के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी व प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से चर्चा हो चुकी है। @Patrika. दोनों ने मिलकर चुनाव लडऩे की बात कही है। जल्द सीटें तय कर घोषणा कर दी जाएगी।
CG Loksabha 2019
विस में 2, लोस में खुलेगा खाता
सवालों के जवाब में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि देश के साथ प्रदेश में बसपा का जनाधार बढ़ा है। विधानसभा चुनाव में 2 सीटों पर जीत मिली, वहीं 3 सीटों में हार का अंतर बेहद कम रहा।@Patrika. इससे इस चुनाव में प्रदेश में बसपा का खाता खुलने की उम्मीद है। बसपा वोट प्रतिशत के लिहाज से देश की तीसरी बड़ी पार्टी है। यूपी में 65 सीटों पर जीत की उम्मीद है।
बनेंगी महिलाओं की आवाज
इस दौरान दुर्ग लोकसभा की बसपा प्रत्याशी गीतांजलि सिंह भी मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें जीत मिली तो वे महिलाओं की आवाज बनकर सशक्तिकरण के लिए काम करेंगी। @Patrika. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नाकामी और कांग्रेस की नेतृत्वहीनता चुनावी मद्दा होगा। इस दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम भी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो