scriptएक है CM का करीबी तो दूसरा गृहमंत्री का बेटा, दुर्ग लोकसभा सीट से थे टिकट के प्रबल दावेदार, कांग्रेस ने थमा दिया प्रचार-प्रसार | Lok sabha election 2019, CG Congress | Patrika News

एक है CM का करीबी तो दूसरा गृहमंत्री का बेटा, दुर्ग लोकसभा सीट से थे टिकट के प्रबल दावेदार, कांग्रेस ने थमा दिया प्रचार-प्रसार

locationदुर्गPublished: Mar 20, 2019 11:54:42 am

Submitted by:

Dakshi Sahu

लोकसभा के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी राजेन्द्र साहू और गृहमंत्री ताम्रध्वज के बेटे जितेन्द्र साहू का भी नाम है।

patrika

एक है CM का करीबी तो दूसरा गृहमंत्री का बेटा, दुर्ग लोकसभा सीट से थे टिकट के प्रबल दावेदार, कांग्रेस ने थमा दिया प्रचार-प्रसार

दुर्ग. लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने क्षेत्रीय प्रचार समिति का गठन किया है। इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार-प्रसार के संचालन के लिए नेताओं की जिम्मेदारी भी तय की गई है। इसमें लोकसभा के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी राजेन्द्र साहू और गृहमंत्री ताम्रध्वज के बेटे जितेन्द्र साहू का भी नाम है।
टिकट के संकेत से जोड़कर देख रहे कार्यकर्ता
राजेन्द्र को मुख्यमंत्री के क्षेत्र पाटन और जितेन्द्र को उनके पिता के निर्वाचन क्षेत्रदुर्ग ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। टिकट की घोषणा से ठीक पहले दोनों दावेदारों को प्रचार का जिम्मा सौंपे जाने से संभावित प्रत्याशी के नाम को लेकर अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है। ताजा जिम्मेदारी को टिकट के संकेत से जोड़कर देखा जा रहा है।
क्षेत्रीय प्रचार समिति का किया गठन
लोकसभा के टिकट के दावेदारों में राजेन्द्र साहू और जितेन्द्र साहू के अलावा पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर भी शामिल है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रतिमा के पक्ष में है। प्रतिमा उनके राजनीतिक गुरू वासुदेव चंद्राकर की पुत्री हैं। विधानसभा चुनाव में प्रतिमा को टिकट देने के बाद अचानक वापस ले ली गई थी। दूसरी ओर मंत्री ताम्रध्वज साहू अपने बेटे जितेंद्र के लिए टिकट मांग रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक साहू ने जातीय समीकरण का पेंच लगा रखा है। इस समीकरण में राजेन्द्र साहू का पलड़ा भारी बताया जा रहा है।
अब प्रतिमा के साथ ताम्रध्वज के नाम की भी हो रही चर्चा
कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक लोकसभा के लिए प्रत्याशी के नाम पर अंतिम फैसला दिल्ली में हो चुका है। दावेदारों की नई जिम्मेदारी को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि वे संभवत: अब दौड़ से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही चर्चा में अब संभावितों की सूची में प्रतिमा के साथ मंत्री ताम्रध्वज साहू का भी नाम जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि संगठन की ओर से बेटे की जगह साहू को मैदान में उतारने पर जोर दिया जा रहा है। अब देखना है पार्टी किसे टिकट देती है।
देवेंद्र प्रभारी, जैन को मिली समन्वयक की जिम्मेदारी
क्षेत्रीय प्रचार समिति के प्रभारी विधायक देवेंद्र यादव को बनाया गया है, समन्वयक का काम वरिष्ठ नेता भंवरलाल जैन देखेंगे। पाटन के प्रभारी मनीष बंछोर व राजेन्द्र साहू, दुर्ग ग्रामीण केशव हरमुख व जितेंद्र साहू, दुर्ग शहर अरविंद वोरा व दीपक दुबे, भिलाई रऊफ कुरैशी व धर्मेन्द्र यादव, वैशाली नगर गनी खान व सीजू एंथोनी, अहिवारा विनीत जैन व निर्मल कोसरे, साजा विजय पारख व प्रवीण चौबे, बेमेतरा प्रवीण वर्मा व नवीन ताम्रकार और नवागढ़ के प्रभारी विजय बघेल व शशिप्रभा गायकवाड़ बनाए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो